Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पनीर फायदे ही नहीं सेहत को पहुंचा सकता है कुछ नुकसान भी, दिखते हैं ये साइड एफेक्ट्स
पनीर अधिक खाने से दस्त हो सकता है.
Risks of Eating Paneer: पनीर का सेवन शाकाहारी परिवारों में काफी ज्यादा किया जाता है. पनीर दूध से बना होता है. पनीर का उपयोग बहुत सारे व्यंजन बनाने के लिए किया जा सकता है. पनीर को किसी भी समय सुबह नाश्ते से लेकर रात डिनर तक कभी भी खा सकते हैं. पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. पनीर वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों तरह के लोगों की पसंद होती है. पनीर में प्रोटिन के साथ-साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है, लेकिन आप यह जानकर हैरान होंगे कि पनीर का सेवन करने से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है. कच्चा पनीर कोलस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकता है. अक्सर ये समस्याएं पनीर की मात्रा ज्यादा होने के कारण होती हैं. आइए जानें पनीर से होने वाले नुकसान क्या हैं.
पनीर अधिक खाने के नुकसान
दस्त की समस्या हो सकती है
हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने पर दस्त की समस्या हो सकती है. पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. ज्यादा पनीर के खाने से हमारे शरीर में प्रोटीन बढ़ सकता है, इसलिए पनीर का ज्यादा सेवन एक ही बार में नहीं करना चाहिए.
ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है
अगर आप ब्लड प्रेशर के रोगी हैं तो आपको पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए. वैसे तो पनीर हमारी सेहत के लिए उपयोगी होता है, लेकिन पनीर का ज्यादा सेवन करने से यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है.
पाचन खराब हो सकता है
रात को सोते समय पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आपको पाचन, कब्ज, एसिडिटी से संबंधित समस्याएं हैं तो आपको ज्यादा पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पनीर का सेवन करने से एसिडिटी और कई बार कब्ज भी हो सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |