healthplanet.net

Posted on

पथरी में कौन सा फल खाएं और कौन सा नहीं? एक्सपर्ट से जानें पूरी लिस्ट

पथरी में कौन सा फल खाएं और कौन सा नहीं, इस बारे में जानने पहले आपको ये जानना चहिए कि आखिर कार कौन सी चीजें पथरी का कारण हैं। 

गुर्दे की पथरी तब बनती है जब किसी व्यक्ति का मूत्र उत्पादन कम हो जाता है। ऐसे में कई बार हमारी खराब लाइफस्टाइल और डाइट इस समस्या को और बढ़ाती है। जब गुर्दे में बड़ी संख्या में कुछ खनिज होते हैं जो आपस में चिपक जाते हैं और पथरी बन जाते हैं। जैसे कि कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन्स, कैल्शियम फॉस्फेट, यूरिक एसिड स्टोन्स और सिस्टीन स्टोन्स। ऐसे में हमें उन खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए जिसमें कि ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा हो, प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो या फिर प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो। इसके अलावा पानी की कमी भी पथरी का कारण बन सकती है। इसी बारे में हमने लखनऊ डाइट क्लीनिक की एक्सपर्ट अश्वनी कुमार से भी बात की, जिन्होंने बताया कि क्या खाएं और क्या ना खाएं।

पथरी होने पर कौन सा फल खाएं-Fruits to eat in kidney stones in hindi
1. पानी वाले फल खाएं

पानी से भरपूर फूल जैसे कि नारियल पानी, तरबूज और खरबूज आदि खाएं। दरअसल, ये पथरी को पिघलाने में मदद करता है और इसे पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्याद पानी वाले फल का सेवन करना चाहिए। आप इन्हें सीधे खा सकते हैं या फिर इनका जूस बना कर पी सकते हैं।
2. खट्टे फलों का सेवन 

खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो कि पथरी को पिघलाता है। खट्टे फलों और जूस में साइट्रिक एसिड होता है। इसकासाइट्रेट कैलशियम से बंध कर पथरी के निर्माण को रोकता है, जिससे यह ऑक्सालेट से बंध नहीं पाता और पथरी बन जाता है। ऐसे में आपको साइट्रिक एसिड से भरपूर फल संतरा, मौसंबी, अमरूद और अंगूर का सेवन पथरी को कम करने में मददगार है।
3. कैल्शियम से भरपूर फलों का सेवन

कैल्शियम से भरपूर फलों का सेवन पथरी में फायदेमंद है। ऐसे में कई बार उच्च कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थों और सामान्य डेयरी सेवन से कैल्शियम पथरी बनने के आपके जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा आप कुछ कैल्शियम से भरपूर फल खा सकते हैं, जैसे कि जामुन, कीवी, अंजीर और काले अंगूर खाएं।


पथरी होने पर कौन सा फल ना खाएं-Fruits to avoid kidney stones in hindi

पथरी होने पर आपको उन फलों के सेवन से बचना चाहिए जिन्हें पचाना थोड़ा मुश्किल हो। जैसे कि

-शकरकंदी
-रफेज से भरपूर फूड जैसी आम 
-अनार
-डाई फूट्स आदि। 

इन चीजों को अलाव पथरी में कुछ बातों का और भी ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि प्रसंस्कृत और पैकेट वाली चीजों का सेवन। साथ ही बाहरी पैक्ड फ्रूट जूस आदि। जब तक आप सक्रिय रूप से उन्हें रोकने के लिए काम नहीं करते हैं, तब तक गुर्दे की पथरी होने से आपके फिर से होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको पथरी है तो आपको कुछ बातों का खासतौर ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि

रोजाना कम से कम बारह गिलास पानी पिएं।
संतरे जैसे खट्टे फल खाएं
प्रत्येक भोजन में कैल्शियम युक्त भोजन करें
पशु प्रोटीन का सेवन सीमित करें

इसके साथ आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आपके शरीर में अगर कैल्शियम का सेवन कम है, तो ऑक्सालेट का स्तर बढ़ सकता है। अपने कैल्शियम को पूरक आहार के बजाय भोजन से प्राप्त करना बेहतर है, क्योंकि ये गुर्दे की पथरी बनने से जुड़े हुए हैं। कैल्शियम के अच्छे स्रोतों में दूध, दही, पनीर और अन्य प्रकार के चीज शामिल हैं। कैल्शियम के शाकाहारी स्रोतों में फलियां, कैल्शियम-सेट टोफू, गहरे हरे रंग की सब्जियां, नट, बीज और गुड़ शामिल हैं। साथ ही आप विटामिन डी ले सकते हैं जो कि शरीर को अधिक कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है।

इन सबके अलावा ध्यान रखें कि नमक, चीनी और हाई फ्रुक्टोज वाले चीजों के सेवन से बचें। ऑक्सलेट और फॉस्फेट में उच्च खाद्य पदार्थों और पेय से बचें।कुछ भी खाने या पीने से बचें जो आपको निर्जलित करता है, जैसे शराब।गुर्दे की पथरी आमतौर पर एक दर्दनाक स्थिति होती है। ऐसे में हाइड्रेडेट रहना और हेल्दी खाना बेहद जरूरी है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info