healthplanet.net

Posted on

Garlic in Kidney Disease in hindi : किडनी रोगी खा सकते हैं लहसुन? जानें किडनी रोगियों के लिए कितना फायदेमंद है लहसुन

किडनी के खराब होने के पीछे कौन सी वजह होती हैं, शायद ही किसी को इस बात की सटीक जानकारी हो। यही कारण है कि ज्यादातर मामलों में किडनी के खराब होने का पता हमें एडवांस स्टेज में जाकर पता चलता है। आमतौर पर लोगों की किडनी तब खराब होती है, जब हमारे शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है लेकिन कुछ स्थितियों में हमारी कुछ गलत आदतें ही इसके पीछे जिम्मेदार होती हैं। हालांकि आप अपनी डाइट में मामूली बदलाव कर बड़ी आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जब बात किडनी रोगियों के लिए डाइट प्लान की होती है तो ऐसी बहुत ही कम चीजे होती हैं, जिन्हें किडनी रोगियों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

मशहूर न्यूट्रिशिनिस्ट लवनीत बत्रा बताती हैं कि यूं तो किडनी रोगियों को अपनी डाइट का खासा ख्याल रखना होता है लेकिन उनकी डाइट में मौजूद लहसुन उनके लिए किसी बेस्ट फूड से कम नहीं होता है। लहसुन न केवल रोगी की डाइट में स्वाद लाने का काम करता है बल्कि उनके लिए एक उत्तम औषधि के रूप में भी काम करता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो आप अपनी डाइट में लहसुन का इस्तेमाल कर कई फायदे प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं डाइट में लहसुन को शामिल करने से होने वाले फायदे।
1- इम्यून सिस्टम होता है दुरुस्त

किडनी के सही से काम न करने या फिर किडनी के खराब हो जाने पर रोगी की इम्यूनिटी काफी कमजोरहो जाती है, जो कहीं न कहीं व्यक्ति को हृदय रोग, हाई कोलेस्ट्रॉल, सर्दी जुकाम और फ्लू जैसी विभिन्न प्रकार की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बना देती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आप अपनी डाइट में लहसुन को शामिल कर सकते हैं, जो काफी फायदेमंद होती है। लहसुन में मौजूद विटामिन सी, बी 6 और सेलेनियम व मैंगनीज जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है, जो मिलकर इम्यून सिस्टम को दुरुस्त बनाने का काम करते हैं। इतना ही नहीं लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
2-पाचन प्रक्रिया रहती है दुरुस्त

किडनी फेल्योर से जूझ रहे रोगी को अक्सर पाचन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पाचन समस्या से जूझ रहे हैं तो लहसुन आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है और पाचन क्रिया को ठीक करता है। लहसुन का सेवन करने से लिम्फ पर भी लाभकारी प्रभाव पड़ता है और शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ को खत्म करने में मदद मिलती है। लहसुन पाचन रस के स्राव को भी बढ़ाने का काम करता है इसलिए आप इसे अपनी सब्जी में शामिल कर इसके सेवन को बढ़ा सकते हैं।
3-ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

ब्लड प्रेशर भी कहीं न कहीं किडनी फेल्योर के सबसे बड़ा कारणों में से एक है और यह किडनी के खराब होने का सबसे बड़ा लक्षण भी है। किडनी खराब होने पर हमारा शरीर का ब्लड प्रेशऱ अनियंत्रित हो जाता है, जिसे लहसुन की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। लहसुन में गामा-ग्लूटामिलसीस्टीन नाम का एक प्राकृतिक अवरोधक भी होता है, जो धमनियों को चौड़ा करने में मदद कर हाई बीपी को कंट्रोल करता है।
4-गठिया में फायदेमंद

गठिया बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारी है और किडनी खराब होने का सबसे बड़ा लक्षण है। गठिया शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण पैदा होती है। किडनी रोगी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में लहसुन को शामिल कर सकते हैं। लहसुन, गठिया के इलाज में लाभदायक साबित होता है क्योंकि ये गठिया में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

5-सूजन से आराम दिलाता है लहसुन

किडनी खराब होने के कारण अक्सर रोगी के शरीर पर सूजन आ जाती है, जिसमें चेहरे, पैरों और कमर शामिल है। किडनी रोगी इस समस्या से राहत पाने के लिए लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें एकडायलिल डाइस्फाइड नाम का यौगिक होता है, जो शरीर के किसी भी हिस्से पर चढ़ी सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info