healthplanet.net

Posted on

मूत्र विकारों (urinary disorders) को दूर करने के लिए आयुर्वेद में सदियों से पत्थरचट्टा का इस्तेमाल हो रहा है। अगर आप इसका काढ़ा पीते हैं तो पेशाब में जलन, रुक-रुक पेशाब आने जैसी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके अलावा पत्थरचट्टा बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

पथरी और पेट पर्द को खत्म करता है पत्थरचट्टा :-

अगर आपको पथरी की समस्या है तो पत्थरचिट्टा आपकी सेहत के लिए रामबाण औषधि है। इसके लिए आपको पत्थरचट्टा के पत्तों का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना है। ऐसा रोज करने से आपको पथरी की समस्या से राहत मिलेगी। अच्छे परिणाम के लिए इसके 2 पत्तों का खाली पेट सेवन करें। अगर आप पत्थरचिट्टा के रस में सौंठ का चूर्ण मिलाकर सेवन करते हैं तो पेट दर्द से भी राहत पा सकते हैं। ये पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है।

किडनी की समस्या को दूर करता है पत्थरचट्टा :-

मूत्र विकारों (urinary disorders) को दूर करने के लिए आयुर्वेद में सदियों से पत्थरचट्टा का इस्तेमाल हो रहा है। अगर आप इसका काढ़ा पीते हैं तो पेशाब में जलन, रुक-रुक पेशाब आने जैसी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके अलावा पत्थरचट्टा बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

​घाव और सूजन के लिए मरहम है पत्थरचट्टा :-

स्किन पर हुए किसी भी तरह की सूजन, घाव और या मुंदी चोट का इलाज भी आप पत्थरचट्टा के जरिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको पत्थरचिट्टा के 4-5 पत्तों को पीसकर लेप बनाना है और संक्रमित वाली जगह पर लगाना है जिससे आपका घाव और सूजन को कम करने में राहत मिलेगी। इस लेप से आप शरीर पर हुए रैशेज या खुजली की समस्या को भी ठीक कर सकते हैं

​वेजाइनल इंफेक्शन को ठीक करता है पत्थरचट्टा :-

महिलाएं आमतौर पर वजाइनल इंफेक्शन की समस्या से जूझती हैं। इसमें उनके जेनिटल या कहें प्राइवेट एरिया में खुजली, जलन के साथ-साथ वेजाइनल डिस्चार्ज होता है। इस परेशान को दूर करने के लिए पत्थरचट्टा उपयोगी हो सकता है। इसके लिए आपको इसके पत्तों को उबालकर काढ़ा पीना है और स्वाद के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं।

​खूनी दस्त और हाई BP वालों के लिए लाभकारी है पत्थरचट्टा :-

पत्थरचट्टा उन लोगों के लिए भी लाभकारी है जो खूनी दस्त की समस्या से परेशान हैं। इसके लिए आप इसके पत्तों से रस निकालें। फिर उसमें चुटकी भर पीसा हुआ जीरा पाउडर और आधा चम्मच देशी घी मिलाएं। इस मिश्रण का दिन में दो बार सेवन करने से आप खूनी दस्त से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी पत्थरचट्टा का रस फायदेमंद है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info