Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
असरदार 7 वेट लॉस ड्रिंक्स
1. ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन (catechin - एक प्रकार फ्लावनोईड) वजन कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, ग्रीन टी में एक विशेष प्रकार का कैटेचिन नामक तत्व होता है, जिसे एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (EGCG- Epigallocatechin gallate) कहा जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर सकता है और ग्रीन टी में मौजूद कैफीन के साथ मिलकर कैलोरी बर्न कर सकता है।
कई अध्ययनों में पाया गया है कि ग्रीन टी पीने से फैट कम किया जा सकता है। वैसे तो सभी प्रकार की ग्रीन टी फायदेमंद होती है, लेकिन माचा ग्रीन टीअन्य ग्रीन टी की तुलना में अधिक फायदेमंद हो सकता है। इसमें कैटेचिन की मात्रा अधिक होती है, जो आपका वजन घटाने में अधिक मददगार हो सकता है।
2. कॉफ़ी
कैफीनयुक्त पेय पदार्थ (जैसे- कॉफी) मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर सकते हैं और यह फैट बर्न की प्रक्रिया को प्रोमोट कर सकते हैं। इसके साथ ही कॉफ़ी एक लो कैलोरी पेय पदार्थ है। इस तरह यह वेट लॉस यानी वजन कम करने को प्रोत्साहित कर सकता है। हालांकि, ध्यान रहे सोने से पहले कॉफ़ी का सेवन न करें, क्योंकि यह नींद को प्रभावित कर सकता है।
3. मेथी का पानी
मेथी दाना हर भारतीय रसोई में होता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो भूख को कम कर सकता है, जिससे खाने की इच्छा कम हो सकती है और व्यक्ति ओवरईट करने से बच सकता है। इससे वजन बढ़ने का जोखिम कम हो सकता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को यानी टॉक्सिन्स को भी निकालने में सहायक हो सकता है। साथ ही फैट लॉस में भी सहायक हो सकता है।
मेथी का पानी बनाने के लिए आप एक गिलास पीने के पानी में 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर आप अगली सुबह पानी को छानकर खाली पेट पी सकते हैं। इसके रेगुलर सेवन से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
4. नारियल पानी
नारियल पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैलोरीज की मात्रा कम होती है। यह पाचन प्रक्रिया और अवशोषण को अच्छा बनाता है और मेटाबोलिक रेट (metabolic rate- आराम करते वक़्त शरीर द्वारा बर्न की गई कैलोरी) को बढ़ा सकता है। इससे यह आपकी ओबेसिटी यानी मोटापे को कम कर सकता है।
वहीं, अगर मेटाबोलिक रेट अधिक होता है, तो फैट बर्न भी अधिक हो सकता है। अतः रेगुलर ताजे नारियल पानी का सेवन करने से आप अपने वजन को कण्ट्रोल कर सकते हैं।
5. सब्जियों के जूस
सब्जियों के जूस में फाइबर के साथ कई अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कैलोरीज की मात्रा कम होती है। ये वजन कम करने के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
एक स्टडी में भी पाया गया कि केवल डाइट फॉलो करने वाले व्यक्तियों की तुलना में अपनी डाइट में संतुलित आहार के साथ सब्जियों के जूस लेने वालों ने अधिक वजन कम किया। ऐसे में सही रूटीन, कम कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थ के साथ अगर सब्जियों का जूस लिया जाए, तो वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है।
6. लेमन ड्रिंक
लेमन ड्रिंक सबसे अच्छे डिटॉक्स ड्रिंक्स में से एक है। नींबू एंटीऑक्सीडेंट और पेक्टिन फाइबर (pectin fiber - घुलनशील फाइबर जो फलों और सब्जियों में पाया जाता है) से भरपूर होता है। यह ड्रिंक आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। साथ ही आपके शरीर का फैट बर्न करने में भी मदद कर सकता है। यह फ़ास्ट वेट लॉस ड्रिंक में से एक है।
7. गर्म पानी पिएं
पतले होने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। गर्म पानी पीने से शरीर की अधिक चर्बी आसानी से कम होती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |