Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. कहानियों के जरिए पढाएं हिस्ट्री
हर बच्चा अलग-अलग तरीके से पढ़ाई में कमजोर हो सकता है। जैसे कोई हिस्ट्री यानी कि इतिहास में कमजोर हो सकता हो तो कोई मैथ्स में। लेकिन अगर आपका बच्चा हिस्ट्री में कमजोर है और उसे बातें याद नहीं रहती तो उन्हें आप इस आसान भाषा में कहानियों के रूप में सुना सकते हैं। फिर जब वो इसे पढ़ेंगे तो उन्बें बताएं कि ये वही कहानी थी और इस तरह उन्हें बिना मेहनत के हिस्ट्री में मन लगने लगेगा।
2. खाने-पीने के दौरान पढ़ाएं बायोलॉजी और साइंस
बायोलॉजी हमारे शरीर और खान-पान से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आप खाने-पीन के दौरान अपने बच्चों को बायोलॉजी पढ़ा सकते हैं। जैसे कि आप पेट के बारे में उन्हें खाने के दौरान बता सकते हैंकि ये कैसे काम करता है। ऐसे ही आप विभिन्न फलों और सब्जियों में मिलने वाले विटामिनऔर खनिज के बारे में और उनके फायदे के बारे में उन्हें खिलाने-पिलाने के दौरान समझा सकते हैं।
3. मैप से पढ़ाएं जियोग्राफी
मैप आज कल हर किसी के फोन में है और अगर आपका बच्चा जियोग्राफी यानी भूगोल में कमजोर है तो आप मैप के जरिए बातों को जोड़ कर उन्हें ये पढ़ा सकते हैं। इससे उन्हें दो फायदा होगा। पहले तो उनकी मैप रिडिंग अच्छी हो जाएगी, दूसरा वे चीजों को लंबे समय के लिए याद रख पाएंगे। साथ ही धीमे-धीमे उन्हें चीजों में इंटरेस्ट भी आने लगेगा।
4. बोलते समय सिखाएं नए शब्द और वाक्य
क्या आपका बच्चा हिंदी और इंग्लिश जैसे लिटरेचर वाले सब्जेक्ट्स में कमजोर है। तो, आप दो तरीके से इस पर काम कर सकते हैं। जैसे कि आप पहले तो बोलते वक्त उन्हें नए शब्द और वाक्य सिखा सकते हैं। साथ ही धीमे-धीमे किताबें पढ़ कर आप उन्हें नई चीजों से अवगत करवा सकते हैं। इस तरह वे बिना जानें अपने आप नए शब्द और वाक्य सीख जाएंगे।
5. क्रिएटिव तरीकों से याद करवाएं मैथ्स के फॉर्मूले
क्या आपका बच्चा मैथ्य के फॉर्मूलों को याद नहीं रख पाता। ऐसे में आप बच्चों को ट्रिक्स और नई क्रिएटिव तरीके से मैथ्स के फॉर्मूले बना कर पढ़ा सकते हैं। फिर बार-बार उनसे ये बुलवाएं। रात को सोते समय क्विक रिवीजन लें। इस तरह धीमे-धीमे आपका कमजोर बच्चा काफी कुछ सीख जाएगा और पढ़ाई में तेज हो जाएगा।
| --------------------------- | --------------------------- |