healthplanet.net

Posted on

पढ़ाई करते समय क्या खाएं ( what to eat while studying )-

पढ़ाई करते समय नास्ते में क्या खाना चाहिए

पढ़ाई करते समय नास्ते में आप ताजे फल, उबले हुए चने, दूध, ब्रेड, पीनट बटर, ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स, वेजिटेबल सैंडविच, वेजिटेबल पास्ता, दही, शहद, नट्स, सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता, मुनक्का आदि खा सकते हैं। तली-भुनी चीज़ें पूरी, कचोरी, पराठें, पिज़्ज़ा, बर्गर आदि खाने से बचें। कैफीन युक्त कॉफी, चाय, कोला, एनर्जी ड्रिंक आदि का सेवन करने से भी बचें। आप सुबह एक गिलास दूध के साथ आंवले का मुरब्बे खा सकते हैं यह आँखों और मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद होता है।

पढ़ाई करते समय दोपहर में क्या खाना चाहिए

पढ़ाई करते समय दोपहर में आप थोड़े से चावल या रोटी (कम मात्रा में पेट भरके नहीं), दाल, दही या छाछ, लस्सी पीने से शरीर तारो ताजा रहता है और आलस नहीं आता है। हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं क्योंकि हरी सब्जियों के अंदर भारी मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जिसकी शरीर को अत्यंत आवश्यकता होती है। हरी सब्जियों में पालक, बथुआ, मैथी, केल, पत्ता गोभी, ब्रोकोली, सरसों का साग, अजमोद, पुदीना, खीरा, भिंडी, बीन्स, लौकी, तोरई, कद्दू, गाजर आदि का सेवन कर सकते हैं।

दोपहर बाद भूख लगने पर – दूध, ड्राई फ्रूट्स या ताजे फल और फलों के जूस आदि का सेवन कर सकते हैं तथा सलाद खीरा-ककड़ी आदि का सलाद खा सकते हैं। आलस आने पर निम्बू पानी, छाछ, लस्सी, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं। पैकिट वाले जूस का सेवन करने से बचें उसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा होते हैं। आप सीमित मात्रा में मूंगफली (peanut), पॉपकॉर्न और गुड़ तिल या मूंगफली की बनी गजक का सेवन भी कर सकते हैं यह भी एक स्वस्थ्य वर्धक और हल्का स्नैक्स है।

पढ़ाई करते समय रात में क्या खाना चाहिए

पढ़ाई करते समय रात में हल्का ही भोजन करना चाहिए, रात में सब्जी रोटी ही खाएं, चावल का सेवन न करें। रात में भी हरी पौष्टिक सब्जी का ही सेवन करें यह शरीर और मस्तिष्क के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ध्यान रखें फ़ास्ट फ़ूड और बाहर की तली भुनी चीजों को खाने से बचें, बाजार के चाट, समोसे, पकोड़े, पास्ता, पिज़्ज़ा, बर्गर, चिप्स आदि का सेवन करने से बचें। इसके सेवन से आप बीमार हो सकते हैं और आपकी पढाई में नुकसान पहुँच सकता है।

संतुलित और स्वस्थ्य भोजन आपको स्वस्थ भी रखेगा और आपके दिमाग को भी तेज रखेगा साथ ही आपको आलस भी कम से कम आएगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info