Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मेरे काम पर वापस लौटने पर, ब्रेस्टमिल्क निकालने से मुझे अपने बच्चे को स्तनपान कराना जारी रखने में मदद मिलती है!
निकाला हुआ ब्रेस्टमिल्क पिलाने से मुझे यह पता चलता है कि मेरा शिशु कितना दूध पी रहा है।
मेरे शिशु को निकाला हुआ ब्रेस्टमिल्क देने से सीधे स्तनपान की तुलना में ज्यादा समय की बचत होती है!
समय से पूर्व पैदा हुआ मेरा शिशु स्तनपान करने के लिए बहुत कमजोर है। मुझे उसे निकाला हुआ ब्रेस्टमिल्क पिलाना होगा।
पहली बार मां बनने पर, आप सोचती होंगी कि ब्रेस्ट पंप का उपयोग कब करना चाहिए।
ब्रेस्ट पंप का उपयोग करते समय आपको किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
यदि आप यह जानना चाहती हैं कि दूध कब निकालना चाहिए, तो आपप्यार की शुरुआत स्तनपान से होती है.....का पढ़ सकती हैं
ब्रेस्ट पंप का सही उपयोग कैसे किया जाए, इसकी व्याख्या इस पुस्तिका में की गई है।
ब्रेस्ट पंप कैसे कार्य करता है
ब्रेस्ट पंप, ब्रेस्ट शील्ड के भीतर नकारात्मक दबाव उत्पन्न करके ब्रेस्टमिल्क को खींच कर निकाल देता है। ब्रेस्ट पंप के बुनियादी संरचना में 3 अलग हो जाने वाले भाग होते हैं।
ब्रेस्ट शील्ड: एक शंकु जैसा कप जो स्तन पर फिट हो जाता है
पंप: ब्रेस्टमिल्क निकालने के लिए नकारात्मक दबाव उत्पन्न करता है; यह ब्रेस्ट शील्ड से सीधे या ट्यूबिंग (नली) के साथ जोड़ा जा सकता है।
दूध का कंटेनर
कृपया ध्यान दें: आप दूध हाथ से या ब्रेस्ट पंप से निकाल सकती हैं। यद्यपि आप पंप का उपयोग करना पसंद करती हैं फिर भी आपको हाथ से भी दूध निकालना सीखना चाहिए, जो आवश्यकता पड़ने पर आपके काम आ सकती है।
एक अनुकूल पंप चुनें
बाज़ार मे अनेकों प्रकार के ब्रेस्ट पंप उपलब्ध है इनमें हाथ से चलने वाले, बिजली से चलने वाले और बैटरी से चलने वाले पंप शामिल हैं। सिंगल शील्ड और डबल शील्ड वाले ब्रेस्ट पंप भी हैं; डबल शील्ड वाला ब्रेस्ट पंप एक साथ दोनों स्तनों से दूध निकाल सकता है। सभी, कीमत, गुणवत्ता और कार्यक्षमता में भिन्न हैं। आपको अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखना चाहिए और ऐसा ब्रेस्ट पंप चुनना चाहिए जो आपके लिए सही हो। ब्रेस्ट पंप चुनते समय, निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
कार्य प्रणाली:
बिजली से चलने वाला डबल शील्ड ब्रेस्ट पंप नियमित और लगातार उपयोग के लिए उपयुक्त है।
बैटरी से चलने वाला ब्रेस्ट पंप उन माताओं के लिए अधिक उपयुक्त है जो पंप का उपयोग एक तय स्थान पर नहीं कर सकती है या जहां बिजली का सॉकेट नहीं है।
चलने के दौरान शोर का स्तर भिन्न होता है।
सिस्टम डिजाइन:
खुला सिस्टम बंद सिस्टम
बिक्री के लिए उपलब्ध अधिकांश ब्रेस्ट पंप इस तरह के होते हैं।
किराए पर मिलने वाले अधिकांश ब्रेस्ट पंप इस तरह के होते हैं, जैसे कि वे पंप जो अस्पतालों और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों में उपयोग किए जाते हैं।
इस सिस्टम में ब्रेस्टमिल्क को संपर्क में आने दिया जा सकता है और पंप में रखा जा सकता है। पंप के साझा उपयोग से उपयोगकर्ता के बीच क्रॉस-संक्रमण हो सकता है।
इस सिस्टम में दूध और पंप के बीच एक अवरोध होता है, जिससे यह संदूषण और क्रॉस-संक्रमण के जोखिम को कम कर सकता है।
केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए उपयुक्त है।
एक से अधिक उपयोगकर्ता के लिए उपयुक्त है। (प्रत्येक उपयोगकर्ता के पास स्वच्छ सामान का अपना सेट होना चाहिए जिसमें ब्रेस्ट शील्ड और ट्यूबिंग भी शामिल हैं।)
कृपया विवरण के लिए ब्रेस्ट पंप अनुदेश नियमावली देखें।
पुर्जों के विकल्प:
कुछ मॉडलों में ब्रेस्ट शील्ड के आकार का विकल्प होता है।
ऐसे पुर्जे चुनें जो टिकाऊ हों और जिन्हें बदलना आसान हो।
कृपया ध्यान दें: पुराने ओपन सिस्टम ब्रेस्ट पंप को साझा करने या उपयोग करने से संभावित जोखिम होते हैं।
अपने निप्पल के आकार के अनुरूप एक उपयुक्त ब्रेस्ट शील्ड का चयन कैसे करें
अपने निप्पल के व्यास और ब्रेस्ट शील्ड के टनल के आकार को मापें; टनल का आकार आपके निप्पल से 3 से 4 mm बड़ा होना चाहिए।
ब्रेस्ट शील्ड अच्छी तरह से फिट हो रहा है या नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए एक त्वरित जांच करें:
ब्रेस्ट शील्ड को सही जगह लगाएं।
अपनी दर्द या परेशानी को ध्यान में रखते हुए ब्रेस्ट पंप को अधिकतम सक्शन स्तर तक समायोजित करें।
यदि ब्रेस्ट शील्ड ठीक से लगा है, तो:
ब्रेस्ट शील्ड अच्छी तरह चिपका होगा।
निप्पल, अंदर खींचे जाने पर टनल के किनारे पर रगड़ नहीं खाएगा।
टनल में एरीओला बिल्कुल भी नहीं, या उसका बहुत कम भाग, खींचेगा।
आपको दर्द महसूस नहीं होगा।
आपके स्तन धीरे-धीरे ढीले हो जाएंगे।
ब्रेस्ट शील्ड बहुत बड़ा है: पंप करने के दौरान एरीओला टनल में बहुत अधिक खींच जाता है जिससे पंप करने की क्षमता कम हो जाती है।
ब्रेस्ट शील्ड बहुत छोटा है: पंप करने के दौरान निप्पल टनल के किनारे पर रगड़ खाएगा; आपको दर्द हो सकता है या खून भी बह सकता है।
ब्रेस्ट पंप का उपयोग करने के सही तरीके
तैयारी: ब्रेस्ट पंप संचालन नियमावली ध्यानपूर्वक पढ़ें।
ब्रेस्ट पंप का उपयोग करने के तरीके:
पंप करने से पहले अपने हाथों को धोएं।
साफ ब्रेस्ट शील्ड, दूध का कंटेनर, ट्यूबिंग और ब्रेस्ट पंप को सही ढंग से जोड़ें।
दूध का प्रवाह आसान बनाने के लिए लेट-डाउन रिफ्लेक्स बढ़ाएं, कृपया प्यार की शुरुआत स्तनपान से होती है....का पढ़ें।
ब्रेस्ट शील्ड को अपने निप्पल के ऊपर केन्द्रित करें और अच्छी तरह सील करने के लिए धीरे से दबाएं।
पंप चालू करें और कम तीव्रता से शुरू करें। दर्द को ध्यान में रखते हुए, दूध बहने तक तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ाएं।
उपयोग के बाद हर बार ब्रेस्ट शील्ड और ब्रेस्टमिल्क के संपर्क में आने वाले सभी हिस्से को साफ करें। ब्रेस्ट पंप मैनुअल में बताई गई सफाई की अनुशंसित विधि का पालन करें।
कृपया ध्यान दें: पंप करते समय आपको कोई दर्द महसूस नहीं होना चाहिए। यदि आपको दर्द है, तो पहले ब्रेस्ट शील्ड के आकार तथा स्थिति, और उपयोग किए गए सक्शन बल की जांच करें। यदि आपके कोई और भी प्रश्न हैं, तो कृपया किसी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर की सलाह लें।
पंप करने की आवृत्ति और अवधि
प्रत्येक मां के लिए पंप करने की आवृत्ति और अवधि भिन्न होती है। सामान्य तौर पर:
प्रसव के बाद पहले 2 हफ्तों के दौरान, यदि आप अपने बच्चे को केवल निकाला हुआ ब्रेस्टमिल्क पिलाती हैं, तो आपको हर दिन कम से कम 8 बार पंप करना होगा, जिसमें कम से कम एक बार रात में पंप करना भी शामिल है।
2 सप्ताह के बाद, या जब आपके दूध का उत्पादन स्थिर हो जाता है, तो पंप करने की आवत्तिृ कम करके लगभग 6 बार प्रतिदिन की जा सकती है, और प्रत्येक पंपिंग के बीच 6 घंटे से अधिक का अंतराल नहीं होना चाहिए। फिर भी, आवत्तिृ आपके बच्चे की उम्र और अलग-अलग स्थिति के अनुसार भिन्न हो सकती है।
सिंगल ब्रेस्ट पंप का उपयोग करते समय, दूध का प्रवाह धीमा हो जाने पर दुसरे स्तन पर लगाएं। कई बार अदला-बदली करते रहें। पंप करने में कुल मिलाकर लगभग 20 से 30 मिनट का समय लगता है।
डबल शील्ड वाले ब्रेस्ट पंप का उपयोग करने पर लगभग 15 से 20 मिनट लगते हैं। यदि दूध का प्रवाह धीमा हो जाता है, तो आप अपने स्तनों की हल्के से मालिश कर सकती हैं।
कृपया ध्यान दें: शुरुआती दिनों में, जब दूध का उत्पादन कम होता है, या यदि पंप करते समय दूध बहना बंद हो जाता है, तो आप थोड़ी देर के लिए रुक सकती हैं, अपने स्तनों की हल्के से मालिश करें और फिर से 1 से 2 मिनट तक पंप करें। यदि दूध अभी भी नहीं आ रहा है, तो आप पंप करना बंद कर सकती हैं। आपको हर 3 घंटे में एक बार पंप जारी रखने होगा और धीरे-धीरे प्रत्येक पंपिंग सत्र की अवधि बढ़ा सकती हैं।
ब्रेस्ट पंप के भागों की सफाई
पंप करने के तुरंत बाद ब्रेस्ट शील्ड (शील्डों) और अन्य भागों को धोएं। डिटर्जेंट और गर्म पानी से ब्रेस्ट शील्ड (शील्डों) पर चिकनाई को साफ करें, फिर कम से कम दो बार गर्म पानी से धोएं। साफ किए गए भागों को कवर के साथ एक साफ कंटेनर में रखें। इसके अलावा, प्रतिदिन एक बार भागों कीटाणुरहित करें। जानकारी के लिए, कृपया बोतल से दूध पिलाने के लिए गाइड पुस्तिका देखें।
कृपया ध्यान दें: यदि आपका शिशु अस्पताल में भर्ती है, या यदि ब्रेस्ट पंप के भागों को साझा किया जाता है, तो आपको पंप करने के बाद हर बार ब्रेस्ट शील्ड और अन्य भागों कीटाणुरहित करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |