healthplanet.net

Posted on

प्रेग्‍नेंसी का नौंवा महीना बहुत महत्‍वपूर्ण और नाजुक होता है क्‍योंकि इस महीने में कोई भी गलती बहुत भारी पड़ सकती है। यही वजह है कि नौवें महीने में महिलाओं को खासतौर पर घर पर रहने और आराम करने एवं भारी काम ना करने की सलाह दी जाती है।

9वें महीने में प्रेग्‍नेंसी डायट में किन चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए--
कैफीन-
प्रेग्‍नेंसी में कैफीन का सेवन बहुत नुकसानदायक हो सकता है। पेट में पल रहे बच्‍चे के लिए भी कैफीन बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

अगर आप पूरी तरह से कैफीन से दूरी नहीं रख सकती हैं तो दिन में 200 मि.ग्रा से ज्‍यादा मात्रा में इसे ना लें। चॉकलेट में भी कैफीन होता है इसलिए बेहतर होगा कि प्रेग्‍नेंसी में चॉकलेट भी कम खाएं।

एल्‍कोहल-
गर्भावस्‍था के दौरान शराब या एल्‍कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके बच्‍चे के लिए हानिकारक होती है। जो महिलाएं प्रेग्‍नेंसी में एल्‍कोहल और धूम्रपान करती हैं, उन्‍हें डिलीवरी के समय भी दिक्‍कत आ सकती है और बच्‍चे में भी कोई कॉम्प्लिकेशन हो सकती है।

एल्‍कोहल के अलावा चीज भी नौवें महीने में नहीं खानी चाहिए। अनपेस्‍चराइज चीज से लिस्‍टेरिओटिक नामक इंफेक्‍शन हो सकता है जो कि बच्‍चे के लिए खतरनाक है। इसलिए बेहतर होगा कि गर्भावस्‍था के नौवें महीने में चीज ना खाएं।

​फिश और मीट-
ऐसा नहीं है कि प्रेगनेंट महिलाएं नौवें महीने में कोई भी फिश नहीं खा सकती हैं लेकिन इस समय आपको उच्‍च मात्रा में मर्करी से युक्‍त फिश नहीं खानी है। शार्क, मर्लिन और स्‍वॉर्डफिश आदि में मर्करी की उच्‍च मात्रा होती है जो आपके बच्‍चे के लिए नुकसानदायक है।
फिश के अलावा कच्‍ची और अधपकी मीट भी बच्चे के लिए खराब होती है। इससे प्‍लेसेंटा के जरिए बच्‍चे तक बैक्‍टीरियल या वायरल इंफेक्‍शन पहुंच सकता है। इसके अलावा चिप्‍स, केक, कुकीज और कैंडी भी ना खाएं क्‍योंकि इनमें पोषण बहुत कम होता है और शुगर और फैट बहुत ज्‍यादा होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info