healthplanet.net

Posted on

दूध उबलने पर इसे पी लें। आप चाहें तो गर्म दूध के साथ भी खजूर खा सकती हैं। कहते हैं कि नौवें महीने में दूध में घी डालकर पीने से बच्‍चेदानी और गर्भाशय चिकना हो जाता है जिससे नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिलती है। चूंकि, दूध में घी डालकर पीने से वजन तेजी से बढ़ता है और अगर आप पहले से ही ओवरवेट हैं तो घी का सेवन कम करें।

1.स्वस्थ रहें
डिलीवरी से पहले आपको ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए की आप पूरी तरह से स्वस्थ रहें और आपको किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी आपको न हो. इसके साथ ही आपके शरीर में खून की कमी नहीं होनी चीहिए, ऐसे में खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है.

2. सही आहार
आपने कई बार सुना होगा कि गर्भवती महिला को अपने खाने-पीने का पूरा ध्यान रखना चाहिए. ऐसे समय में केवल भूख को शांत करना जरूरी नहीं है. गर्भवती महिला काे ऐसा खाना खाना चाहिए जिससे उसे संपूर्ण आहार मिले. प्रेग्नेंसी में आयरन और कैल्शियम लेना बहुत जरूरी है. सामान्य डिलीवरी में काफी ब्लड लॉस होता है लेकिन सिजेरियन में और भी ज्यादा, ऐसे में अपने आहार का संतुलन बनाकर रखें.

3. टहलना
एक वक्त था जब गर्भावस्था में महिलाओं को चलने-फिरने से भी मना कर दिया जाता था. पर प्रेग्नेंट होने का मतलब बीमार होना बिल्कुल नहीं है. भारी काम करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन हिलना-डुलना बंद कर देना सही नहीं है. आज कल लोग प्रेग्नेंसी के दौरान योगा भी करते हैं और कई तरह के वर्कआउट करते हैं.

4. व्यायाम करें और तनावमुक्त रहें
गर्भावस्था में ये बहुत जरूरी है कि गर्भवती महिला खुश रहे. उसे किसी प्राकार का कोई तनाव न हो. मां की मानसिक स्थिति का सीधा असर बच्चे के जन्म और डिलीवरी पर पड़ता है.

5. पानी पीएं
गर्भावस्था में शरीर का तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में पसीना बहुत आता है. तो इस बात का ध्यान रखें कि आप पानी खूब पिएं. शरीर में पानी होने से हर अंग को ऑक्सिजन मिलता है. इससे लेबर के दौरान होने वाले दर्द को सहने की ताकत मिलती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info