Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नॉर्मल डिलीवरी के बाद टांकों में दर्द हो सकता है। इस दर्द को कम करने के लिए आप निम्न तरीके अपना सकती हैं :
एक टब में गुनगुना पानी भरें और उसमें बैठ जाएं। इससे दर्द और सूजन दोनों कम होंगी। इसके बाद टांके वाली जगह को तौलिए से सुखाना न भूलें।
मल त्याग करते समय पेरिनियम वाले हिस्से में प्रेशर को कम करने के लिए टांकों पर हल्के से पैड की मदद से प्रेस करें।
पेशाब करते समय दर्द हो रहा है, तो योनि में गुनगुना पानी डालने से जलन कम हो सकती है।
इंफेक्शन से बचने के लिए पेरिनियम और योनि के हिस्से को साफ और सूखा रखें। आप डॉक्टर की सलाह पर दर्द को कम करने की दवा ले सकती हैं।
योनि में लगे टांकों की देखभाल मुझे कैसे करनी चाहिए?
यदि आपको टांके लगे हों तो अस्पताल से घर आ जाने के बाद कोशिश करें कि आप ज्यादा देर तक बैठी न रहें, खासतौर पर शुरुआती कुछ दिनों तक। बैठने से आपके शरीर का वजन श्रोणि क्षेत्र पर पड़ता है। इसकी बजाय आप खड़े रहने, चलने-फिरने, लेटने या अर्धलेटी अवस्था में बैठने की कोशिश करें।
श्रोणि क्षेत्र में रक्त संचरण बेहतर करने के लिए पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज (कीगल्स) करें। इससे चीरे के घाव को ठीक होने और मांसपेशियों को मजबूत होने में मदद मिलेगी। इससे अचानक पेशाब लीक होने की समस्या (मूत्र असयंमितता) में सुधार आएगा।
डिलीवरी के बाद डॉक्टर आपको जो एंटिबायोटिक दवाएं दें उनका कोर्स पूरा करें और दवाएं समय पर लें। इससे आपको इनफेक्शन से सुरखा मिलेगी। आसानी से मलत्याग के लिए आपको रेचक (लैक्सेटिव) दिए जा सकते हैं, ताकि मलत्याग के दौरान टांकों पर जोर न पड़े।
टांकों को साफ रखने और उन्हें ठीक होने में मदद के लिए आप निम्नांकित उपाय भी आजमा सकती हैं:
रोजाना नहाएं।
नियमित तौर पर पर सैनिटरी पैड बदलें।
योनि व इसके आसपास की जगह को साफ करने से पहले और इसके बाद अपने हाथ अवश्य धोएं।
रोजाना अपने टांकों में 10 से 20 मिनट तक हवा लगने दें। आप अपने बिस्तर एक तौलिया बिछाकर उसपर लेट जाएं और चीरे की जगह पर हवा लगने दें। हवा लगने से ये सूखेंगे और जल्दी ठीक होंगे।
आरामदेह सूती पैंटी पहनें जिसमें हवा की आवाजाही रहे।
कब्ज से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। कब्ज होने पर मलत्याग के समय टांकों पर जोर पड़ सकता है।
शौचालय के इस्तेमाल के बाद योनि क्षेत्र को साफ करें और डॉक्टर द्वारा दी गई आइंटमेंट लगाएं।
योनि के आसपास दर्द होने पर मैं क्या कर सकती हूं?
डिलीवरी के बाद शुरुआती कुछ दिनों के लिए डॉक्टर आपको दर्दनिवारक दवा देंगी। हालांकि, जल्द ही आप पाएंगी कि इन दवाओं के बिना भी आप दर्द सहन कर पा रही हैं।
दर्द व असहजता से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकती हैं:
पेरिनियम क्षेत्र में ठंडी या गर्म सिकाई करें। शुरुआत के दिनों में सूजन कम करने के लिए ठंडा पैक अच्छा रहेगा। जब सूजन कम हो जाए, टांकों से होने वाली असहजता कम करने के गर्म सिकाई कर सकती हैं।
पेशाब करते समय एक मग हल्का गर्म पानी पेरिनियम क्षेत्र पर डालें। टॉयलेट पेपर से टांकों को थपथपाते हुए पौंछ लें।
गर्म पानी के टब में एंटीसेप्टिक मिला कर एक बार में पांच से 10 मिनट के लिए उसमें बैठे। जब तक टांकों से असहजता कम न हो तब तक आप ऐसा दिन में दो बार कर सकती हैं। इसे अंग्रेजी में सिट्ज़ बाथ कहा जाता है और यह दर्द कम करने में मदद करता है।
जब तक आप पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती और डॉक्टर इसकी जांच न कर लें, तब तक टैम्पॉन का इस्तेमाल न करें।
खुद को न थकाएं। बिस्तर से निकलकर चलना-फिरना आपके रक्त संचरण के लिए अच्छा है, मगर आपको पेरिनियम क्षेत्र में भारीपन सा महसूस हो, तो यह संकेत है कि आपको आराम की जरुरत है। इसलिए बीच—बीच में कुछ समय के लिए आराम अवश्य करें।
पालथी मारकर न बैठें, क्योंकि इससे पेरिनियम क्षेत्र में खिंचाव हो सकता है और टांकें भी खिंच सकते हैं।
टांकों से जुड़ी किसी परेशानी के बारे में मुझे डॉक्टर से कब बात करनी चाहिए?
अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय डॉक्टर आपको अगले अप्वाइंटमेंट के बारे में बता देंगी, ताकि वे देख सकें कि टांके व घाव सही हो रहे हैं या नहीं। यह चेकअप आमतौर पर एकांतवास की अवधि के बाद यानि डिलीवरी के छह हफ्तों बाद होता है।
यदि इससे पहले आपको कोई चिंता हो, तो आप अपने लक्षणों के बारे में डॉक्टर से फोन पर बात कर सकती हैं। कुछ ऐसे लक्षण हैं जो समस्या की तरफ इशारा करते हैं और उन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। निम्नांकित स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से बात करें:
समय बीतने के साथ-साथ टांकों में दर्द कम होने की बजाय बढ़ रहा हो
आपके टांकों से दुर्गंध आए या दुर्गंध वाला स्त्राव आए।
आपको मल त्याग की इच्छा इतनी तीव्र होती है कि शौचालय की ओर भागना पड़ता है और गैस निकलते समय आप अपने मल को नियंत्रित नहीं कर पाती हैं
पेशाब करते हुए दर्द हो रहा है और आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा है
आपको पेट पर नीचे की तरफ या फिर पेरिनियम क्षेत्र के आसपास तेज दर्द है
आपको बुखार है
आपको सैनिटरी पैड में बड़े खून के थक्के दिख रहे हों या बहुत ज्यादा रक्तस्त्राव हो रहा हो।
| --------------------------- | --------------------------- |