Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नाखून को तेजी से बढ़ाने के घरेलू उपाय :-
विटामिन-सी
अगर आपके नाखून पतले और नरम हो कर टूट रहे हैं, तो समझ जाएं कि आपके शरीर में विटामिन-सी की कमी है। इसके लिए आपको विटामिन-सी युक्त आहार को तो अपनी डाइट में शामिल करना ही है, साथ ही आपको अपने नाखूनों की देखभाल में भी विटामिन-सी को शामिल करना है। इसके लिए आप नेल केयर रूटीन में विटामिन-सी ऑयल और ऑरेंज जूस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके नाखूनों में मजबूती के साथ-साथ चमक भी आ जाएगी।
ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले घर में ही संतरे का जूस निकाल लें।
फिर इस जूस में 5 मिनट के लिए नाखूनों को डिप करके रखें।
ऐसा करने के बाद नाखूनों को साधारण पानी से वॉश कर लें और फिर टॉवल से पोछ लें।
यदि आप नियमित ऐसा करती हैं तो आपको जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
नारियल का तेल और नींबू का रस
अगर आपकी त्वचा में मॉइश्चर की कमी है तो भी आपके नाखूनों की हेल्थ अच्छी नहीं रह सकती है। आपके नाखून डल और खुरदरे नजर आएंगे। साथ ही उनकी ग्रोथ भी अच्छी नहीं होगी और वह बहुत जल्दी टूट जाते होंगे। ऐसे में विटामिन-सी के साथ आपके नाखूनों को मॉइश्चर की भी जरूरत होगी। इसके लिए आप नींबू के रस और नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं-
सामग्री
1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
विधि
नारियल के तेल में नींबू का रस मिक्स करें।
अब इस मिश्रण से नाखून और उनके क्यूटिकल्स की मालिश करें।
बेस्ट होगा कि आप रात में सोने पहले अपने नाखूनों में यह मिश्रण लगाएं।
फिर इस मिश्रण को लगाए हुए सो जाएं।
सुबह आप देखेंगी कि आपके नाखून चमकदार नजर आ रहे हैं।
एलोवेरा जेल और जैतून का तेल
जैतून के तेल में वह सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो नाखून को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक होते हैं। वहीं एलोवेरा जेल नाखूनों को चमकदार बनाता है। आप घर पर ही इन दोनों सामग्रियों को मिक्स करके पैक तैयार कर सकती हैं। चलिए हम आपको इसे बनाने की विधि बताते हैं-
सामग्री
1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
10 ड्रॉप्स जैतून का तेल
विधि
सबसे पहले एलोवेरा जेल में जैतून का तेल अच्छी तरह से मिक्स करें।
फिर उस मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं और हल्की मसाज करें।
अब आप इस मिश्रण को कुछ देर के लिए नाखूनों पर लगा रहने दें।
बाद में साधारण पानी से आप नाखूनों को वॉश कर सकती हैं।
इस घरेलू नुस्खे को हफ्ते में 2-3 बार जरूर ट्राई करें।
| --------------------------- | --------------------------- |