healthplanet.net

Posted on

नीरी सिरप के फायदे नुकसान।Neeri syrup uses in hindi

किडनी से जुड़ी बीमारी बेहद गंभीर और चिंताजनक होती है किडनी संबंधित रोग से पीड़ित व्यक्ति को अनेक प्रकार की समस्या और दर्द का सामना करना पड़ता है किडनी संबंधित रोगों के उपचार के लिए बाजार में अनेकों प्रकार की दवाई है और उपचार मौजूद हैं जिन्हें आप चिकित्सक की सलाह से ले सकते हैं।

तथा इस लेख में हम किडनी संबंधी रोगों के लिए उपयोग की जाने वाली ऐसे ही एक आयुर्वेदिक दवाई नीरी सिरप के फायदे। के बारे मैं जानेंगे इसके अलावा नीरी सिरप के नुकसान और नीरी सिरप कैसे इस्तेमाल करें? तथा नीरी सिरप के उपयोग से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी हम इस लेख में जानेंगे।

नीरी सिरप पीने के क्या फायदे हैं? नीरी सिरप एक आयुर्वेदिक दवाई है जिसका उपयोग मुख्य रूप से किडनी संबंधित रोगों तथा और भी कई अन्य समस्याओं से निपटने के लिए किया जाता है। जिसके बारे में हम आगे विस्तार से जानेंगे नीरी सिरप के निर्माता भारत एमिल फार्मास्यूटिकल इंडिया लिमिटेड कंपनी है।

तो आइए जानते है की नीरी सिरप पीने के क्या फायदे हैं?
गुर्दे की पथरी के लिए फायदेमंद।Neeri syrup for kidney stone in hindi

गुर्दे की पथरी बेहद दर्दनाक और गंभीर बीमारी मानी जाती है जिसमें पीड़ित व्यक्ति को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। तथा नीरी सिरप में गोखरू मकोय और पुनर्नवा जैसी फायदेमंद औषधियों का प्रयोग किया गया है जो कि गुर्दे की पथरी के उपचार में बेहद फायदेमंद होती है और मदद करती हैं।


यूरिन इन्फेक्शन मैं लाभ पहुंचाए। 

मूत्र मार्ग में संक्रमण जिसे यूरिन इन्फेक्शन भी कहा जाता है यह आमतौर पर यूटीआई बैक्टीरिया के कारण फैलता है यूरिन इन्फेक्शन मनुष्यों मैं होने वाली एक आम संक्रमण है तथा नीरी सिरप यूरिन इन्फेक्शन के लक्षणों को कम करने में बेहद फायदेमंद होता है।
रीनल ग्लाइकोसुरिया जेसी बीमारी मैं भी उपयोगी

रीनल ग्लाइकोसुरिया एक दुर्लभ और बहुत कम लोगों को होने वाली बीमारी है इस बीमारी में खून में ग्लूकोज की मात्रा अधिक होने लगती है तो शरीर इसे पेशाब के माध्यम से बाहर निकालती है। तथा इस बीमारी से निपटने के लिए भी नीरी सिरप फायदेमंद होता है।
जलन और दर्द को शांत करे ।

संक्रमण या किसी अन्य रोग के कारण पेशाब के दौरान कई लोगों को जलन ,खुजली और दर्द जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। तथा नीरी सिरप इन सभी लक्षणों को सुरक्षात्मक रूप से शांत करने का कार्य करती है।
pH स्तर को नियंत्रित करे।

पेशाब में जलन होने का मुख्य कारण पीएच स्तर का असंतुलित होना रहता है तथा नीरी सिरप पीएच स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है और पेशाब के दौरान होने वाली जलन की समस्या को दूर करता है।
खतरनाक बैक्ट्रीया से बचाए।

नीरी सिरप एक उत्कृष्ट एंटीसेप्टिक सिरप की तरह काम करता है यह संक्रमण फैलाने वाले हानिकारक बैक्टीरिया के खिलाफ एंटी-माइक्रोबियल क्रिया कर इन खतरनाक बैक्ट्रिया के संक्रमण से शरीर का बचाव करता है।



मूत्र संबंधी रोगों के लिए फायदेमंद।

मूत्र संबंधी रोगों का एक मुख्य कारण होता है मूत्र पथ में लवणों का अत्यधिक जमाव और संचय तथा नीरी सिरप लवणों के अत्यधिक जमाव और संचय को रोकता है और भविष्य में होने वाली मूत्र संबंधी समस्या और परेशानी से बचाता है।
स्पष्ट और स्वस्थ्य मूत्र का निर्माण करने मै सहायक।

स्वस्थ और स्पष्ट मूत्र के निर्माण में भी नीरी सिरप एक एवं भूमिका निभा सकता है यह स्वस्थ और स्पष्ट मूत्र के लिए जरूरी साइट्रेट और बायोमोलेक्यूल्स प्रदान करता है।
नीरी सिरप के नुक्सान। Neeri syrup side effects in hindi

क्या नीरी सिरप के साइड इफेक्ट होते हैं? नीरी सिरप एक आयुर्वेदिक औषधि है तथा यही कारण है कि इसके दुष्प्रभाव के बारे में चिकित्सा जगत में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है अथवा अज्ञात है।

लेकिन कुछ स्थितियों में नीरी सिरप के नुकसान देखने को मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि नीरी सिरप के क्या साइड इफेक्ट्स है। 

निर्धारित मात्रा से अधिक और गलत तरीके से नीरी सिरप का सेवन किए जाने पर इसके दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

शराब पीने के बाद यदि कोई व्यक्ति नीरी सिरप का इस्तेमाल करता है तो ऐसी स्थिति में भी इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं क्योंकि यह अल्कोहल के साथ मिश्रित होकर शरीर पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

ऐसे व्यक्ति जो कि किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और बिना डॉक्टर की सलाह के नीरी सिरप का सेवन करते हैं तो ऐसी स्थिति में भी इसके दुष्प्रभाव होने के मौके होते हैं।

नीरी सिरप में उपस्थित किसी घटक से एलर्जी होने के बावजूद यदि इसका सेवन किया जाता है तो भी इसके दुष्प्रभाव शरीर पर हो सकते हैं।

एक्सपायर हो चुके नीरी सिरप का सेवन किए जाने पर भी स्किन दुसरो शरीर पर देखने को मिल सकते हैं।

नीरी सिरप के इस्तेमाल के दौरान यदि इसके दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info