healthplanet.net

Posted on

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान (Lemon Water Side Effects in Empty Stomach in Hindi)

नींबू में सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन सी, पोटेशियम, आयरन, सोडियम और क्लोरीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। वजन कम करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। बहुत ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है और कई समस्याएं हो सकती हैं।

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान इस तरह से हैं-

1. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। नींबू में ऐस्कॉर्बिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह किडनी में यूरिन प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है, इसलिए बहुत संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

2. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से आपकी हड्डियों के जोड़ों में मौजूद ऑयल कम होने लगते हैं।

3. नींबू पानी डाइयुरेटिक होता है और इसका खाली पेट बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है।

4. सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से आपके दांतों को नुकसान हो सकता है। नींबू में एसिडिक गुण ज्यादा होते हैं, जिसकी वजह से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता है।

5. पाचन को दुरुस्त करने के लिए नींबू पानी फायदेमंद होता है, लेकिन सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपके पेट में एसिड बढ़ सकता है। इसकी वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।


नींबू पानी का ज्यादा सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान-

1. एसिडिटी-

जरूरत से ज्यादा नींबू पानी का सेवन एसिडिटी की वजह बन सकता है. नींबू में एसिड की अधिक मात्रा होती है, इसका अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है. ऐसे में एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

2. डिहाइड्रेशन -

नींबू पानी को एक अच्छा ड्रिंक माना जाता है. गर्मियों के मौसम में इसे पीने की सलाह भी दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नींबू पानी डिहाइड्रेशन की वजह बन सकता है. क्योंकि इसका ज्यादा सेवन करने से बार-बार पेशाब लग सकती है.

3. टॉन्सिल्स-

अगर आपको टॉम्सिल्स की समस्या रहती है तो आपके लिए नींबू पानी का ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है. एक रिसर्च के अनुसार नींबू पानी का ज्यादा सेवन गले में घाव की वजह बन सकता है.

4. माइग्रेन-

नींबू में टाइरामाइन अधिक होता है ये एक प्राकृतिक मोनोमाइन जो अक्सर सिरदर्द से जुड़ा होता है. यानि नींबू पानी का जरूरत से ज्यादा सेवन माइग्रेन की वजह बन सकता है.

5. किडनी स्टोन-

किडनी स्टोन का खतरा बन सकता है नींबू पानी का ज्यादा सेवन. नींबू में साइट्रिक एसिड के साथ-साथ ऑक्सलेट भी होता है. इसलिए इसका ज्यादा सेवन किडनी में स्टोन होने की वजह बन सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info