healthplanet.net

Posted on

इन 5 समस्याओं में नहीं करना चाहिए नींबू का सेवन, सेहत को होता है नुकसान

नीबू का सेवन वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन हानिकारक माना जाता है।

विटामिन सी का भंडार और तमाम गुणों से युक्त नींबू एक लोकप्रिय फल है। नींबू का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और इसका सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। नींबू (Lemon) विटामिन सी का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है, लगभग 58ग्राम नींबू का सेवन करने से आपको 30 ग्राम तक विटामिन सी मिल सकता है। आज के समय में लोग वजन कम करने से लेकर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना नींबू का सेवन करते हैं। गर्मी के मौसम में नींबू पानी का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ समस्याओं में नींबू का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है? दरअसल कुछ समस्याओं से ग्रसित लोगों को नींबू का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी समस्याएं और बढ़ सकती हैं। आइये जानते हैं किन समस्याओं में नींबू के सेवन से दूर रहना चाहिए।
इन समस्याओं में भूलकर भी न करें नींबू का सेवन

विटामिन सी के साथ-साथ कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्वों और एंटी-कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से युक्त नींबू का सेवन करने के फायदे तो बहुत हैं। लेकिन कुछ समस्याओं में इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है। नींबू का सेवन करने से पहले आपको इन हेल्थ कंडीशन के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। आइये जानते हैं किन समस्याओं में नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए।
1. आयरन की दवा खाने वाले लोगों को
आयरन की दवा का सेवन शरीर में खून की कमी होने पर किया जाता है। गर्भवती महिलाओं को भी आयरन की गोली खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप आयरन की दवा का सेवन कर रहे हैं तो उस दौरान नींबू का सेवन करने से बचें। आयरन की दवा खाते समय अगर आप नींबू या नींबू पानी का सेवन करने से तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप एक दिन में आयरन की दवा भी खाते हैं और उसी दिन नींबू या नींबू पानी का सेवन करते हैं तो उस दवा का कोई भी असर देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए आयरन की गोली जितने दिनों तक खाएं उस दौरान नींबू का सेवन न करें।

2. पेट में अल्सर की समस्या में 
नींबू का सेवन पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसका सेवन पेट और पाचन से जुड़ी गंभीर समस्या का कारण भी बन सकता है। दरअसल अगर आपको पेट में अल्सर की समस्या है तो नींबू का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसे समय में नींबू का सेवन आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। नींबू में मौजूद एसिड और अन्य तत्व पेट की अल्सर की समस्या में नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए पेट में अल्सर की समस्या में नींबू के सेवन से परहेज रखने की सलाह दी जाती है।

3. दांतों में सेंसिटिविटी होने पर नींबू का सेवन 
दांतों में सेंसिटिविटी यानी ठंडा गर्म लगने की समस्या में भी नींबू का सेवन करने से बचना चाहिए। नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो दांतों के इनेमल के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींबू पानी का सेवन करने के तुरंत बाद ब्रश भी नहीं करना चाहिए। नींबू का सेवन करने के तुरंत बाद ब्रश करने से भी आपके दांत कमजोर हो सकते हैं।

4. एसिडिटी की समस्या में नींबू का सेवन 
बॉडी को डिटॉक्स करने और वजन कम करने के लिए ज्यादातर लोग सुबह नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए। एसिडिटी की समस्या में नींबू पानी का सेवन आपको और परेशान कर सकता है। नींबू पानी का खालीपेट सेवन करने से होने वाली एसिडिटी को भी बहुत खतरनाक माना जाता है। अधिक मात्रा में रोजाना नींबू पानी का सेवन आपके पेट में घाव भी कर सकता है।

5. माउथ अल्सर की समस्या में नींबू पानी का सेवन 
नींबू खट्टा और एसिडिक होता है इसलिए इसका सेवन माउथ अल्सर की समस्या से जूझ रहे लोगों को नहीं करना चाहिए। अगर आप माउथ अल्सर की समस्या में नींबू पानी का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको इंफ्लमैशन और जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या में विटामिन सी के दूसरे स्रोत का सेवन कर सकते हैं। माउथ अल्सर की समस्या से जल्द छुटकारा पाने के लिए आप तुरंत नींबू पानी का सेवन बंद कर दें।

नींबू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसका सेवन शरीर शरीर को विटामिन सी देने के साथ डिटॉक्स भी करता है। लेकिन ऊपर बताई गयी सभी समस्याओं में नींबू या नींबू पानी का सेवन नुकसानदायक माना जाता है। इन समस्याओं में नींबू का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info