Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नींद भगाने के लिए क्या खाएं :-
1. एवोकाडो है फायदेमंद
भरपूर नींद लेने के बावजूद अगर आपको सुबह या काम के वक्त नींद आती है, तो इस स्थिति में अपने आहार में एवोकाडो को शामिल करें। एवोकाडो के सेवन से नींद को भगाने में मदद मिलेगी। दरअसल, एवोकाडो में विटामिन, खनिज और हेल्दी फैट होता है, जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं, इसमें फाइबर की भी अधिकता होती है, जो आपके शरीर में शुगर के स्तर को कम करता है। सुबह के प्लेट में अगर आप एवोकाडो को शामिल करते हैं, तो आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे। साथ ही आपकी नींद भी भागेगी।
2. तरबूज का करें सेवन
नींद भगाने के लिए तरबूज काफी हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही इसके सेवन से आपको काफी अच्छा भी महसूस होता है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही इसमें कई तरह के विटामिंस, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एमिनो एसिड एल-सिट्रीलाइन से भरपूर होता है, जो आपकी मांसपेशियों के दर्द को कम करता है। इसके सेवन से आपके शरीर को ऊर्जा मिल सकता है। तरबूज में मौजूद इन ढेरों गुणों की वजह से आप नींद को भगा सकते हैं।
3. बादाम है जरूरी
बादाम आपके लिए काफी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। इससे आलस और थकान दूर रहती है। इसके अलावा बादाम में विटामिन बी कॉम्पलेक्स होता है, जो शरीर को एनर्जेटिक रखता है। बादाम मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है, जो मांसपेशियों की थकान को दूर करने में असरदार है। सुबह के नाश्ते में अगर आप 5 से 6 बादाम शामिल करते हैं, तो दिनभर एनर्जेटिक बने रहेगें।
4. केला खाएं
शरीर को एनर्जेटिक और नींद को भगाने के लिए केला का सेवन किया जाता है। यह पोटैशियम से भरपूर आहार होता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही केला मैग्नीशियम और विटामिन बी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। सुबह के नाश्ते में केले को एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट माना गया है।
5. पालक भी है जरूरी
नींद को भगाने के लिए अपने आहार में पालक को शामिल करें। पालक में मौजूद विटामिन सी, फोलेट, आयरन आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही यह विटामिन और खनिज का अच्छा स्त्रोत है। शरीर में आयरन की कमी होने पर नींद और थकान आती है। इसलिए पालक का सेवन करें। यह आयरन की कमी को पूरा कर सकता है, जिससे आपको नींद नहीं आएगी। साथ ही थकान और कमजोरी भी दूर रहती है।
| --------------------------- | --------------------------- |