Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पुराने से पुराना निशान हो जाएगा गायब, बस फॉलो करें ये घरेलू उपाय
अगर आपका भी कोई निशान कई साल पुराना है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनसे आपके ये निशान हमेशा के लिए गायब हो सकते हैं.
बचपन में लगी चोट के निशान की बार हमारे शरीर पर हमेशा के लिए रह जाते हैं. बचपन में तो इन निशानों पर इतना ध्यान नहीं जाता लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही यह निशान भद्दे लगने लगते हैं और यह आपकी पर्सनैलिटी पर भी असर डालते हैं. ऐसे में अगर निशान आपके चेहरे पर हो तो यह बहुत अजीब लगता है. अगर आपका भी कोई निशान कई साल पुराना है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनसे आपके ये निशान हमेशा के लिए गायब हो सकते हैं.
नींबू का रस- नींबू में नेचुरल ब्लीच होता है. इससे चोट के निशान आसानी से मिट जाते हैं. इसके लिए नींबू के रस में रूई को डुबोएं और जहां पर चोट का निशान है वहां पर अच्छे से रगड़ें. 10 मिनट तक रगड़ने के बाद नींबू के रस को घाव के निशान पर ऐेसे ही लगा रहने दें. इसके बाद पानी से धो लें. ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में पुराने से पुराना चोट का निशान गायब हो जाएगा.
शहद- शहद निशान को मिटाने के लिए काफी मददगार होता है. इसके लिए दो चम्मच शहद में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इसे निशान वाली जगह पर लगाएं और ऊपर से तौलिया को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे निशान वाले स्थान पर रखें. ऐसा रोजाना करने से धीरे-धीरे निशान हल्का होने लगेगा.
प्याज का रस- प्याज का रस लें और निशान वाली जगह पर लगा लें. इसे कुछ देर के निशान पर लगे रहने दें. इसके बाद इसे पानी से धो लें. ऐसा करने के निशान जल्द ही ठीक हो जाएंगे.
आंवला- आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है. आंवला का पेस्ट लें और उसमें जैतून का तेल मिला लें. इसे घाव वाले निशान पर लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें. रोजाना ऐसा करने से घाव का निशान पर फर्क दिखने लगेगा.
| --------------------------- | --------------------------- |