healthplanet.net

Posted on

निमोनिया में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीज़ें

निमोनिया एक प्रकार का संक्रामक रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल जाता है, निमोनिया (Pneumonia) अक्सर बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के कारण होता है जो फेफड़ो की सूजन का कारण बनता है। इस पूरी प्रक्रिया में एल्वियोली मवाद और कुछ तरल पदार्थ से भर जाता है जिससे सांस लेने में तकलीफें होती हैं। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को कई तरह के लक्षण भी महसूस होते हैं जैसे- उच्च शरीर का तापमान, खांसी होना, ठंड लगना, कफ और सीने में दर्द आदि। आपको बता दें कि, निमोनिया से पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टर निमोनिया डाइट (Pneumonia diet) फॉलो करने की सलाह देते हैं जिससे पीड़ित व्यक्ति को जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है। 

निमोनिया में क्या खाएं? (Foods to Eat with Pneumonia?)

निमोनिया से जल्दी रिकवर होने के लिए डॉक्टर निमोनिया डाइट (Pneumonia diet) के सेवन की सलाह देते हैं, इसमें कुछ खास प्रकार के पौष्टिक आहार शामिल होते हैं जो आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं निमोनिया से पीड़ित व्यक्ति को खानपान में किस तरह के आहार को शामिल करना चाहिए। 

1. पानी पिएं- निमोनिया में हाइड्रेट रहना बहुत ज़रूरी है इसलिए दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी या कोई भी तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। ये तरल पदार्थ आपको फेफड़ों से बलगम को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इन तरल पदार्थों में आप पानी, गर्म चाय, और शोरबा सूप (शाकाहारी / मांसाहारी) शामिल कर सकते हैं। 

2. साबुत अनाज- संक्रमण के समय रोगी के शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता अधिक होती है। आपके शरीर में जितनी ज्यादा ऊर्जा रहेगी आपको उतनी ही जल्दी स्वस्थ होने में मदद भी मिलेगी ये बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साबुत अनाज में क्विनोआ, ओट्स, जौ और ब्राउन राइस को शामिल कर सकते हैं ये विटामिन बी के स्रोत हैं, जो शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मदद करते हैं।

3. प्रोटीन- प्रोटीन क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत करने में मदद करते हैं। निमोनिया (Pneumonia) से पीड़ित मरीजों के लिए प्रोटीन का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर प्रोटीन की मात्रा संतुलित रखने के लिए आप दालें, फलियां, बीन्स, पनीर, चिकन और मछली आदि का सेवन कर सकते हैं।

4. हरी पत्तेदार सब्जियां- हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत हैं, हरी पत्तेदारी सब्जियां संक्रमण को रोकने में मदद करती हैं इसके लिए आप पालक, मेथी, बथुआ, साग और ब्रसेल्स स्प्राउट्स आदि को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। 

5. फल- निमोनिया में व्यक्ति को विटामिन सी और फाइबर से भरपूर फलों को खाने की सलाह दी जाती है इससे आपकी रोग -प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में मदद मिलती है इसलिए इन्हे निमोनिया डाइट (Pneumonia diet) में शामिल किया गया है।



समय


क्या खाएं?  

सुबह का नाश्ता


मसूर की दाल के साथ 1 रोटी और साथ में सूप 

1-2 घंटे बाद


एक कप नारियल पानी और अंगूर 

दोपहर का भोजन


एक कटोरी चावल या खिचड़ी, 1 या 2 उबले हुए आलू

शाम


एक कप चिकन सूप/मशरूम सूप

रात का खाना


एक कोटरी सब्जियों वाली दलिया 

Must-include-in--Pneumonia-Diet

निमोनिया में क्या ना खाएं? (food to avoid in pneumonia)

निमोनिया में कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए जैसे - 

1. नमकीन खाद्य पदार्थ- निमोनिया में नमकीन चीजे खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। 

2. दूध और दुग्ध उत्पाद- डेयरी उत्पादों के सेवन से कफ और बलगम का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मरीज की स्थिति और खराब हो सकती है। 

3. तले हुए खाद्य पदार्थ- तले हुए खाद्य पदार्थों से पेट संबंधित दिक्कतें जैसे गैस, सूजन और बेचैनी आदि हो सकती है। इसके अलावा उच्च कोलेस्ट्रॉल से वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है।

4. शराब- बीयर व अधिक शराब के सेवन से फेफड़ों में सूजन और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है जो निमोनिया से पीड़ित व्यक्ति की परेशानी बढ़ा सकते हैं। 




Frequently Asked Question ( FAQs)
1. निमोनिया कैसे होता है?

विषाणु और जीवाणु के संक्रमण से निमोनिया होता है। इसके अलावा कुछ दवाओं और दूसरी बीमारियों के संपर्क में आने से भी निमोनिया होने की संभावना बढ़ जाती है।
2. निमोनिया कैसे पता चलता है?

निमोनिया का पता लगना काफी आसान होता है, जो भी व्यक्ति निमोनिया से पीड़ित होता है उसे कई तरह के लक्षण (Symptoms of pneumonia) महसूस होते हैं जैसे खांसी, सीने में दर्द, बुखार और सांस लेने में कठिनाई आदि।
3. निमोनिया कितने दिनों में ठीक होता है?

बच्चों में निमोनिया होने का कारण वायरल होता है जो आमतौर पर 10 से12 दिनों में ठीक हो जाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info