Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अगर रोज सुबह उठते ही महसूस होती है थकान तो आज से ही करना शुरू कर दें ये 5 काम, नहीं होगा Tired फील
Feeling Tired in Morning: बहुत से लोग सुबह उठते ही थकान, सिर दर्द और चक्कर आने जैसा महसूस करते हैं. ऐसे में कुछ बातों को ध्यान में रखकर इन दिक्कतों को दूर किया जा सकता है.
.
Healthy Tips: अक्सर सुबह उठकर शरीर थकाम महसूस करने लगता है. ऐसा लगता है जैसे कोई कह दे कि जाकर सो जाओ तो बिस्तर से उठे ही नहीं. लेकिन, उठकर कॉलेज या ऑफिस तो जाना ही पड़ता है या फिर घर के कामों के लिए उठना जरूरी है. ऐसे में स्थिति से भागने के बजाय हालत सुधार लेना ज्यादा बेहतर लगता है. आपको अगर हर दिन सुबह तबीयत खराब महसूस होती है और थकान लगती है तो कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है. आपको थकान (Tired) महसूस होना बंद होगी और आप फ्रेश महसूस कर पाएंगे.
सुबह महसूस होने वाली थकान से छुटकारा पाना
रोज-रोज की थकान किसी सेहत से जुड़ी दिक्कत का लक्षण भी हो सकती है. ऐसे में सबसे पहले इस बात का पता लगाना जरूरी है कि कहीं आपको किसी रोग ने तो नहीं घेर लिया है. इसके लिए आप टेस्ट करा सकते हैं या डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं. इसके अलावा पूरी नींद लेना जरूरी है. निम्न कुछ टिप्स हैं जो इस थकान को दूर करने में सहायक साबित होंगे.
एक्सरसाइज
कई बार एक्सरसाइज की कमी भी जरूरत से ज्यादा थकावट का कारण बनती है. ऐसे में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज (Exercise) इस थकावट को दूर कर सकती है. रोजाना बैठे रहना और एक ही पोजीशन में रहने पर यह दिक्कत होती है. रोज सुबह या फिर शाम के वक्त आपको जब भी वक्त मिले एक्सरसाइज करें.
योगा
कभी-कभी अकड़ी पीठ, कमर या गर्दन के चलते थकान महसूस होती है. ऐसा लगता है कि शरीर में मरोड़ उठ रही है या फिर मसाज की जरूरत है. उठते ही कोई एक या दो योगा पोज करके देखें जो शरीर की अकड़न को दूर कर दे.
पानी पीना
सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं. आप हल्का गर्म पानी पी सकते हैं. यह शरीर में हुई पानी की कमी को दूर करता है और साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में सहायक होता है. इससे पाचन भी सही रहता है. आपकी सुबह की थकान और आलस (Laziness) दूर होने में इससे मदद मिल सकती है.
धूप लें
आंखे ही नहीं बल्कि दिमाग खोलने के लिए भी धूप लेना जरूरी होता है. सुबह उठने के बाद तुरंत किसी काम में लग जाने के बजाय कुछ देर शांति से बैठकर सुबह की धूप लें और हो सके तो सैर करने निकले. आपके शरीर को इससे उर्जा (Energy) भी मिलेगी और थकान का सफाया भी हो जाएगा. साथ ही, आपको पॉजिटिव फील होगा.
एनर्जी वाला नाश्ता
आपका सुबह का नाश्ता इस तरह का होना चाहिए जिससे आपको दिनभर के लिए एनर्जी मिल सके. सेहतमंद नाश्ता करने पर जब आप घर से निकलेंगे तो रास्ते में थकान महसूस नहीं करेंगे और ना ही रास्तेभर आपको मेट्रो या कैब में बैठकर नींद आएगी.
| --------------------------- | --------------------------- |