healthplanet.net

Posted on

नॉर्मल डिलीवरी के बाद वजाइना में टांके लगते हैं और प्रसव के बाद इन टांकों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है ताकि इंफेक्‍शन या किसी और तरह की परेशानी से बचा जा सके।
सिजेरियन डिलीवरी में तो टांके लगते ही हैं लेकिन नॉर्मल डिलीवरी में भी टांके आते हैं। नॉर्मल डिलीवरी के दौरान वजाइना की दीवार हल्‍की सी टियर (छिल) हो जाती है और इसकी टियरिंग को बढ़ने से रोकने और इंफेक्‍शन को दूर करने के लिए टांके लगाए जाते हैं।

​कितने दिनों में भरते हैं टांके-
नॉर्मल डिलीवरी के बाद लगे टांकों को भरने में कम समय लगता है और अगर अच्‍छी देखभाल की जाए तो यह और जल्‍दी ठीक हो सकते हैं। वजाइनल डिलीवरी के बाद छोटा टांका लगा है, तो इसे ठीक होने में 2 से 3 हफ्तों का समय लगता है लेकिन हर महिला में यह प्रक्रिया अलग हो सकती है। एक हफ्ते के बाद दर्द में कमी आ सकती है लेकिन असहजता एक महीने तक महसूस होती है।

अगर सीरियस टियरिंग में गहरे टांके लगे हों तो इसे पूरी तरह से ठीक होने में 6 से 8 हफ्ते का समय लग जाता है। एक महीने तक इसमें दर्द रहता है। जब टांके ठीक होना शुरू करते हैं, तब इनमें खुजली हो सकती है। 6वें सप्‍ताह के आसपास आप डॉक्‍टर से चेकअप जरूर करवाएं ताकि पता चल सके कि टांके ठीक हो रहे हैं या नहीं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info