Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नॉर्मल डिलीवरी के बाद घटाना है वजन, तो रेगुलर करें ये 4 एक्सरसाइज
अगर आप नॉर्मल डिलीवरी के बाद अपने वजन को कंट्रोल करना चाहती हैं, तो नियमित रूप से इन आसान एक्सरसाइज को जरूर करें।
नॉर्मल डिलीवरी के बाद घटाना है वजन, तो रेगुलर करें ये 4 एक्सरसाइज
प्रेग्नेंसी के दौरान अधिकतर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। खासतौर पर डिलीवरी के बाद अगर आप सही डाइट और एक्सरसाइज नहीं करती हैं, तो आपका वजन दिन-ब-दिन बढ़ सकता है। हालांकि, डिलीवरी के कुछ दिनों तक डॉक्टर आराम करने की सलाह देते हैं। लेकिन डिलीवरी के करीब 6 से 8 सप्ताह बाद महिलाओं को हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करने चाहिए, ताकि उनका वजन कंट्रोल में आ सके। अगर आप डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ सकता है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे डिलीवरी के बाद हर महिला को करना चाहिए। इन एक्सरसाइज से आपका मोटापा कंट्रोल में रह सकता है। चलिए जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में-OnlyMyHealth
1. रोजाना करें वॉक
अगर आप डिलीवरी के बाद खुद को फिट देखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से वॉक जरूर करें। टहलने से शरीर को कई लाभ होते हैं। डिलीवरी के करीब 6 सप्ताह बाद मॉर्निंग वॉक पर जरूर जाइए। ऐसा करने से आपका मन भी शांत रहेगा। साथ ही आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
2. कीगल एक्सरसाइज
नॉर्मल डिलीवरी चाहने वालों को अधिकतर एक्सपर्ट कीगल एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कीगल एक्सरसाइज न सिर्फ नॉर्मल डिलीवरी में मददगार होते हैं, बल्कि इससे डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन से भी छुटकारा मिलता है। अगर डिलीवरी के बाद आपका वजन बढ़ रहा है, तो अपने डेली रुटीन में कीगल एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। कीगल एक्सरसाइज से आपकी श्रोणि की मांसपेशियां टोन में आती हैं। इस एक्सरसाइज को दिन में कम से कम 5 बार 10 से 20 दोहराएं।
3. पैरों की स्ट्रेचिंग
शिशु के जन्म के बाद आप पैरों की स्ट्रेचिंग जरूर करें। इसके लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब अपना एक घुटना मोड़ लें। इसके बाद अपने राइट पैर की एड़ी को ऊपर की ओर ले जाएं और पैर को नीचे लाने के दौरान फ्लैट रखें। इसके बाद लेफ्ट पैर से भी इसी क्रिया को दोहराएं। करीब 4 से 5 बार इस एक्सरसाइज को जरूर करें। लेकिन ध्यान रखें कि इस एक्सरसाइज को करते समय आप फ्लैट सतह पर हों। OnlyMyHealth
4. घर के काम
डिलीवरी के कुछ सप्ताह बाद अपने घर का काम खुद करें। अधिकतर बड़े-बुजुर्ग खुद के घर का काम करने की सलाह देते हैं। घर में झाड़ू-पोछा, साफ-सफाई जैसे काम करने से आपका वजन कंट्रोल में रह सकता है। साथ ही आपके शरीर की सुस्ती भी कम होती है। इसलिए नॉर्मल डिलीवरी के बाद आप इस तरह के छोटे-मोटे काम जरूर करते रहें। लेकिन ध्यान रखें कि आपको जरूरत से ज्यादा घर का काम नहीं करना है। अपने शरीर को थोड़ा रेस्ट भी दें। आपको पूरी तरह से थकना नहीं है।
डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज करने से पहले जरूरी दिशा-निर्देश
डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं या फिर आपका वजन काफी कम हो गया है, तो इस स्थिति में आपको अधिक आराम की जरूरत है।
एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले वार्म-अप जरूर करें। इसके लिए 15 से 30 मिनट एरोबिक, घूमना और साइकलिंग कर सकते हैं।
डिलीवरी के बाद शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। अपने डाइट में तरल पदार्थों को शामिल करें।
एक्सरसाइज करने से पहले सपोर्टर ब्रा जरूर पहनें।
अगर एक्सरसाइज करने पर आप किसी भी तरह की परेशानी महसूस कर रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करेँ।
डिलीवरी के बाद हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी है। ताकि बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सके। लेकिन अगर आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य तरह की शारीरिक परेशानी से गुजर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लें।
| --------------------------- | --------------------------- |