healthplanet.net

Posted on

नाभि खिसकने के घरेलू उपाय

1- नाभि खिसकने पर आप मालिश के जरिए उसे सही जगह पर ला सकते हैं. आप ऐसा किसी बड़े बुजुर्ग से ही करवाएं, जिसे इसका अनुभव हो. कई विशेषज्ञ भी मसाज के जरिए एक्युप्रेशर पॉइंट्स को दबा कर इसे ठीक कर देते हैं.

2- दूसरा उपाय है कि आप सीधे जमीन पर लेट जाएं. अब एक आटे का दीया लें और उसमें तेल डालकर जला लें. अब इस दीए को नाभि के बीच में रख लें और ऊपर से एक कांच का गिलास उल्टा करके पेट पर हल्का सा दबाव डालते हुए टाइट करके रखें, जिससे हवा बाहर न आएं. अब दीये के भीतर बन रही भाप से गिलास चिपक जाएगा. अब इसे हल्के हाथ से उठाएं. ऐसा करने पर त्वचा भी ऊपर उठेगी. इससे नाभि अपनी सही जगह पर आ जाएगी.

3- नाभि खिसकने पर आप योग के जरिए भी राहत पा सकते हैं. अगर आपको लग रहा है कि नाभि खिसक गई है तो भुजंगासन, वज्रासन, मकरासन मत्स्यासन, चक्रासन और धनुरासन कर सकते हैं. इससे आराम मिलेगा.

नाभि को वापस उसकी जगह पर लाने के बेस्ट घरेलू नुस्खे=
1-जमीन पर सीधे लेटकर करें ये नुस्खा

नाभि के खिसक जाने पर आप सबसे पहले जमीन पर सीधे लेट जाएं। अब अपने दोनों पाव को धीरे-धीरे दीवार के सहारे सीधा ऊपर कर लें। पाव को बिल्कुल सीधा दीवार के सहारे खड़ा करने पर अगर आपकी नाभि नीचे खिसक गई हैं तो अपने आप ऊपर आ जाएगी। यह उपाय दिन में दो से तीन बार करें।
(नोटः ये उपाय खाली पेट करें तो ज्यादा सही रहता है क्योंकि इससे नाभि को सही जगह आने में आसानी मिलती है।)

2-तौलिए से लाएं नाभि को वापस अपनी जगह

दूसरा तरीका है तौलिए को इक्कठा करके गोल गोल रोल बना लीजिए। अब इस रोल को नाभि पर रखकर बिल्कुल उलटा लेट जाए। शरीर का पूरा वजन जब तौलिए पर आकर नाभि पर पड़ने लगेगा तो नाभि अंदर की तरफ आ जाएगी, जिससे अगर आपकी नाभि ऊपर या नीचे खिसक गई तो सही स्थान पर आ जाएगी।

3- अंगूठे में बांधे काली डोरी

इन दोनों उपाय को कर आप अपनी खिसकी हुई नाभि को वापस उसी जगह पर ला सकते हैं। और हां एक बार जब अपनी नाभि सही स्थान पर आ जाए तो अपने पाव के अंगूठे पर काली डोरी बांध ले। इसे थोड़ा कसकर बंधे। इससे नाभि बार बार खिसकने की समस्या नहीं रहती।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info