Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नाभि के नीचे पेट दर्द के कारण: इन 6 कारणों से हो सकता है पेट के निचले हिस्से में दर्द
पेट के निचले हिस्से में दर्द होने की कई वजह हो सकती है। इसलिए इस तरह की परेशानी को नजरअंदाज न करें।
पेट के निचले हिस्से में दर्द होने का मतलब है, नाभि के नीचे दर्द हो रहा है। अक्सर नाभि के नीचे दर्द होना पेट में खराबी की निशानी होती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हमेशा पेट में खराबी की वजह से ही पेट के निचले हिस्से में दर्द हो। इसके कई अन्य गंभीर कारण भी हो सकते हैं। पेट के आसपास कई ऐसे अंग होते हैं, जिसकी वजह से आपको निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। इन अंगों में मूत्राशय, गर्भाशय और अंडाशय शामिल हैं। आइए जानते हैं विस्तार से नाभि के नीचे पेट दर्द के कारण क्या हो सकते हैं?
पुरुषों और महिलाओं दोनों में नाभि के नीचे दर्द के कारण
पेट के निचले हिस्से में छोटी आंत, बड़ी आंत और मलाशय होता है। अगर इन अंगों में किसी तरह की परेशानी होती है, तो पेट के निचले हिस्से या नाभि के नीचे दर्द हो सकता है।
1. गैस्ट्रोएंटेराइटिस के कारण
गैस्ट्रोएंटेराइटिस को सामान्य भाषा में पेट का फ्लू भी कहा जाता है। इसकी वजह से भी आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। यह आमतौर पर यह समस्या वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण की वजह से हो सकता है। इसके कारण आपके पेट और आंतों की परत पर सूजन और जलन हो सकती है। इसकी वजह से नाभि में दर्द हो सकता है। पेट में फ्लू होने पर आपके दर्द के साथ-साथ पेट में दर्द, उल्टी, भूख न लगना, बुखार, जी मिचलाना जैसे लक्षण दिख सकते हैँ। गैस्ट्रोएंटेराइटिस होने पर आपको अधिक से अधिक पानी पीने की जरूरत होती है। साथ ही डॉक्टर के सलाहनुसार अपने डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है।
2. हर्निया हो सकती है वजह
हर्निया की वजह से भी आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। इसकी वजह से आपके पेट के आसपास उभार और सूजन नजर आ सकती है। हर्निया की वजह से पेट और कमर दोनों हिस्से में दर्द हो सकता है। हर्निया को की वजह से गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है, तो समय पर अपना इलाज कराएं।
3. महावारी के कारण
महिलाओं को पीरियड्स की वजह से भी नाभि के आसपास दर्द हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको अचानक से पेट में काफी ज्यादा दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है।
4. मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई)
यूटीआई की वजह से भी पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। संक्रमण की वजह से यूटीआई की परेशानी होती है। खासतौर पर महिलाओं को यह समस्या काफी ज्यादा होती है। यूटीआई से ग्रस होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द के साथ-साथ पेशाब करने में जलन, खुजली इत्यादि की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करेँ। ताकि समय पर आपका इलाज किया जा सके।
5. कब्ज की परेशानी
कब्ज एक ऐसी स्थिति है, जो महिला और पुरुष दोनों में से किसी को भी प्रभावित कर सकती है। इसकी वजह से पेट के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है। दर्द के साथ-साथ आपके नाभि में असहज और ऐंठन भी हो सकता है। पर्याप्त रूप से पानी न पीना और खानपान में किसी तरह की गड़बड़ी की वजह से कब्ज की शिकायत हो सकती है। कब्ज की परेशानी से राहत पाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें। अपने आहार में फाइबर युक्त चीजों जैसे- दलिया, बींस, ओट्स, ब्राउन राइस इत्यादि। आपको बता दें कि फाइबर युक्त आहार जल्दी पचता नहीं है, लेकिन यह आंतों के जरिए भोजन को स्थानांतरित करने में मददगार होता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार होता है।
6. किडनी की पथरी
किडनी में पथरी की वजह से आपकी छोटी और बड़ी आंत प्रभावित हो सकती है। जिसकी वजह से पेट के निचले हिस्से में काफी तेज दर्द हो सकता है। अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो अपना तुरंत इलाज करें।
पेट के निचले हिस्से या फिर नाभि में दर्द होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है। ताकि आगे होने वाली गंभीर परेशानियों से बचा जा सके।
| --------------------------- | --------------------------- |