Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नाखूनों के आसपास की स्किन के कालेपन को दूर करेंगे ये 6 आसान घरेलू उपाय
नाखून के आसपास मौजूद क्यूटिकल्स का कालापन कभी-कभी शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। कुछ घरेलू उपाय इस कालेपन को दूर करने में बेहद उपयोगी हैं।
नाखून के पास अक्सर मौजूद काले क्यूटिकल्स के कारण महिलाएं बेहद परेशान रहती हैं। आमतौर पर जब शरीर में महत्वपूर्ण विटामिन जैसे विटामिन b6 और b12 जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तब क्यूटिकल्स काले पड़ने शुरू हो जाते हैं। इन क्यूटिकल के कारण कई बार महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना उठाना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय नाखून के आसपास मौजूद कालेपन को दूर कर सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नाखूनों के आसपास मौजूद क्यूटिकल्स को गोरा करने के लिए आप किन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
1 - मलाई का उपयोग
मलाई के उपयोग से भी काले क्यूटिकल्स की समस्या दूर हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले एक चम्मच मलाई लें और उसमें विटामिन ई के कैप्सूल की कुछ बूंदें डालें। अब अच्छे से पेस्ट को मिलाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद तौलिए से पूछ लें या आप साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से न केवल काले क्यूटिकल से छुटकारा मिलेगा बल्कि त्वचा भी निखरी नजर आएगी।
2 - बदाम के तेल का उपयोग
बदाम का तेल त्वचा को निखारने के साथ-साथ काले क्यूटिकल्स को भी दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में व्यक्ति बदाम के तेल के साथ नारियल के तेल को मिलाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। अब हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने के बाद तौलिए से पूछ ले। कुछ दिनों तक ऐसा नियमित रूप से करने के बाद व्यक्ति को काले क्यूटिकल्स गोरे नजर आएंगे।
3 - जैतून तेल का उपयोग
जैतून के तेल के माध्यम से भी नाखूनों के आसपास मौजूद काली स्किन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में प्रभावित स्थान पर जैतून के तेल को लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से कालापन दूर होगा और हाथों में चमक भी आएगी।
4 - नींबू का उपयोग
नींबू के अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में यह नाखूनों के आसपास मौजूद काले क्यूटिकल्स को दूर करने में उपयोगी है। बता दें कि प्रभावित व्यक्ति को नाखूनों के आसपास रुई की मदद से नींबू के रस को लगाना है और कुछ देर ऐसे ही लगे छोड़ देना है। अब साधारण पानी से धोकर हाथों में नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर का प्रयोग करना है। ऐसा करने से लाभ मिलेगा।
5 - एलोवेरा का उपयोग
एलोवेरा जेल के प्रयोग से भी नाखूनों के आसपास की त्वचा को के कालेपन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप एलोवेरा के पत्ते को चाकू के माध्यम से काटें और उसके जेल को एक कटोरे में निकालें। अब प्रभावित स्थान पर उस जेल को अच्छे से लगाएं। जब जेल सूख जाए तो साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा में चमक आएगी। इससे अलग आप मार्केट के एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
6 - दहीं का उपयोग
दही के उपयोग से नाखूनों के आसपास मौजूद कालेपन को दूर किया जा सकता है। बता दें कि दहीं के अंदर लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो डेड स्किन से छुटकारा दिला सकता है। ऐसे में नाखून के आसपास की काली स्किन को दूर करने के लिए दही का उपयोग कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |