healthplanet.net

Posted on

बेरंग नाखून कई कारणों से हो सकता है जैसे- चोट, एनिमिया, कुपोषण, हार्ट या किडनी की बीमारी या फि‍र पॉइजनिंग. नाखूनों का पीला होने का सबसे सामान्‍य कारण है फंगल इनफेक्‍शन. जब इनफेक्‍शन बहुत ज्‍यादा बढ़ जाता है तब नाखून की पकड़ ढीली पड़ जाती है और वह टूट या उखड़ सकता है.

क्यों होते हैं नाखून खराब और कमजोर-

मॉइस्चर की कमी-मॉइश्चर की कमी कई कारणों से हो सकता है. जैसे कि अगर आप अपने नाखूनों की अच्छे से देखभाल नहीं करते हैं और काम करने के बाद उन्हें मॉइश्चराइज नहीं करते हैं, तो आगे चल कर आपके नाखून टूट और अजीब से हो सकते हैं. इसलिए जब भी आप बर्तन धो कर आएं या कोई पानी वाला काम करके आएं, तो हाथों में क्रीम लगाकार हाथों को मॉइश्चराइज जरूर करें.

थायराइड-यह स्थिति किसी व्यक्ति के शरीर में बहुत अधिक या बहुत कम थायराइड हार्मोन बनने के कारण होती है. जब ऐसा होता है, तो यह शरीर के खनिजों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है. नतीजतन, एक व्यक्ति के नाखून बहुत अधिक कमजोर हो सकते हैं.

उम्र का बढ़ना-उम्र किसी भी व्यक्ति के नाखूनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ आपके नाखून कमजोर, बंदरंग और खराब हो सकते हैं. इससे घबराएं नहीं क्योंकि ये एक नेचुरल प्रोसेस है.

प्रोटीन और मैग्नीशियम की कमी-केराटिन के उत्पादन के लिए पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है, जो आपके नाखूनों को मजबूत और लचीला बनाए रखने में मदद करता है साथ ही मैग्नीशियम की कमी से आपके नाखून तेजी से नहीं बढ़ पाते हैं.

विटामिन की कमी-

विटामिन बी 7 की कमी, बायोटिन की कमी को पैदा करती है, जिसके चलते लोगों के नाखून कमजोर और खराब हो जाते हैं. बायोटिन एक बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन है, जिसे विटामिन बी 7, कोएंजाइम आर और विटामिन एच के रूप में भी जाना जाता है. ये नाखून में सेल्स के विकास को बढ़ावा देता है और प्रोटीन-निर्माण अमीनो एसिड के बढ़ने में सहायता करता है जो नाखून के विकास के लिए बहुत जरूरी है. विटामिन बी की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने खाने में अंडे की जर्दी, डेयरी उत्पाद, एवोकाडो, नट, बीज और फूलगोभी आदि को शामिल करना चाहिए.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info