healthplanet.net

Posted on

न महसूस हो रही हो गंध और स्वाद, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय :-

गंध और स्वाद को ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-

अरंडी का तेल

स्वाद और गंध महसूस न होने की दिक्कत को दूर करने के लिए एक चम्मच अरंडी यानी कैस्टर ऑयल (Castor Oil) लेकर इसको गुनगुना कर लें. अब इस तेल की कुछ बूंदों को बारी-बारी अपनी दोनों नाक की नलियों में डालें. इस प्रोसेस को दिन में एक बार और रात में सोने से पहले एक बार दोहराएं.

लहसुन

इस दिक्कत को दूर करने के लिए आप लहसुन (Garlic) की मदद भी ले सकते हैं. इसके लिए आप लहसुन की दो-तीन कलियां लें और इन्हें छीलकर बारीक काट लें. अब एक कप पानी को किसी बर्तन में गर्म करने के लिए रखें और इसमें कटे हुए लहसुन को डाल दें. अब कुछ मिनट तक इस पानी को उबलने दें फिर गुनगुना होने तक ऐसे ही रखा रहने दें. जब ये गुनगुना लगने लगे तब इसे छानकर चाय की तरह इसका सेवन करें.

अदरक

सूंघने और चखने की शक्ति को वापस लाने के लिए आप अदरक (Ginger) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए थोड़ी सी अदरक को धोकर इसका पानी सुखाकर रख लें और दिन भर बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा अदरक चबाते रहें. आप चाहें तो अदरक की चाय का सेवन भी कर सकते हैं.

नींबू

नींबू (Lemon) भी आपकी सूंघने और चखने की शक्ति को वापस लाने में आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आप एक गिलास पानी में आधे नींबू का रस मिला लें. फिर इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें. इस प्रोसेस को दिन में दो बार खाना खाने से पहले दोहराएं.

सेब का सिरका

अपनी इस परेशानी को दूर करने के लिए आप सेब के सिरके की मदद ले सकते हैं. इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिला लें और कुछ बूंदें शहद की भी मिक्स कर लें. अब इस मिक्सचर को धीरे-धीरे चाय की तरह पियें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info