Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नाक पर दिखाई देने वाली झाइयों को कम करने के लिए ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिसमें विटामिन-सी, रेटिनॉल और फेरूलिक एसिड की अच्छी मात्रा हो। पूरा पढ़ेंएप्पल साइडर विनेगर- नाक के पिगमेंटेशन को कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल भी काफी असरदार माना जाता है।
1. सेब का सिरका
सेब के सिरके में मैलिक एसिड होता है। यह स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करता है। इससे झाइयों का रंग हल्का हो सकता है। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका
आवश्यक सामाग्री
1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
1 चम्मच शहद
विधि
सबसे पहले शहद और सिरके को मिक्स करें और अपने नाक पर लगाएं।
करीब 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
बाद में गुनगुने पानी से इसे धो लें।
दिन में एक बार नाक की झाइयों पर इसे लगाएं।
2. नींबू
नींबू विटामिन सी का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है। विटामिन सी में फोटोप्रोटेक्टिव और एंटी-पिगमेंटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव कर सकते हैं। इससे स्किन की रंजकता को कम करने के की क्षमता होती है। साथ ही यह मेलेनिन के उत्पादन को कम करता है।
आवश्यक सामग्री
1 नींबू का रस
1 कॉटन बॉल
विधि
एक नीबू को निचोड़ कर उसके रस को एक कटोरी में रख देँ।
अब कॉटन बॉल की मदद से नींबू के रस को नाक पर लगाएं।
इसे अपनी स्किन पर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
सप्ताह में 4 से 5 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे झाइयों का रंग हल्का होगा।
हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो नींबू सीधे तौर पर स्किन पर न लगाएं।
3. हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जो मेलेनोजेनेसिस को रोकता है। यह स्किन में मेलेनिन के अत्यधिक जमाव को कम कर सकता है। इससे आपकी झाइयां कम हो सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच नींबू का रस
विधि
हल्दी में नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट को नाक के झाइयों पर लगा लें।
जब पेस्ट सूख जाए, तो इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
सप्ताह में एक बार इस पेस्ट के इस्तेमाल से काफी लाभ मिलेगा।
4. दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है। लैक्टिक एसिड टायरोसिनेस गतिविधि को रोकता है। इससे मेलेनिन का उत्पादन कम होता है। साथ ही यह हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या को कम कर सकता है। इसकी मदद से झाइयों की परेशानी कम होती है।
आवश्यक सामग्री
2-3 बड़े चम्मच दही
विधि
नाक के झाइयों पर दही लगाएं।
लगभग 15-20 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
इसके बाद पानी से इसे धो लें।
रोजाना इस तरह दही लगाने से झाइयों की परेशानी दूर हो सकती है।
5. एलोवेरा
एलोवेरा जेल में मौजूद गुण स्किन में मेटालोथायोनिन के उत्पादन को ट्रिगर करता है, जो यूवी-प्रेरित क्षति को रोकता है। साथ ही इससे स्किन में मेलेनिन के जमाव को कम होता है। इससे आपकी स्किन की झाइयां कम हो सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
फ्रेश एलोवेरा जेल
विधि
नाक पर मौजूद झाइयों पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं।
अब करीब 2-3 मिनट तक नाक के आसपास मसाज करें।
इसके बाद करीब 10 मिनट के लिए इसे छोड़ देँ।
आप इसे रात भर के लिए छोड़ भी सकते हैं।
सप्ताह में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे झाइयां कम होंगी।
| --------------------------- | --------------------------- |