Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नीम की डंडी- नीम में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे संक्रमण दूर रहता है। पियर्सिंग करवाने के बाद अगर वो पक रही है तो आप उसमें नीम की सूखी और पतली डंडी डाल सकते हैं। इससे छेद बंद नहीं होगा। गर्म पानी से सिंकाई- नाक छिदवाने के बाद गर्म पानी से सिंकाई करें।
नाक छिदवाने के बाद पक जाए तो इन 5 घरेलू उपायों से पाए राहत :-
1. तेल और हल्दी लगाएं
हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जिससे यह नाक की सूजन को कम करने में मदद करती है। आप सरसों के तेल को पकाकर इसे पकी हुई नाक पर लगा सकते हैं। इससे बहुत आराम मिलेगा।
2. नाक में नीम की डंडी डालें
नीम की डंडी भी एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती है, अगर आप नाक छिदवाने के बाद नाक में नीम की डंडी डालते हैं तो इससे नाक नहीं पकती है। यह नाक को संक्रमित होने से भी बचाते हैं।
3. गर्म नारियल का तेल
त्वचा के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप नारियल तेल को गर्म करके नाक के पके हुए हिस्से पर लगाते हैं, तो इससे सूजन कम होगी और बैक्टीरिया साफ होंगे।
4. सिकाई करें
पकी हुई नाक की सूजन को कम करने के लिए आप प्रभावित हिस्से की गर्म सिकाई भी कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी सूती कपड़े को तवे पर गर्म कर सकते हैं या गर्म पानी में भिगोकर भी सिकाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. सरसों का तेल
पकी हुई नाक या कान से छुटकारा पाने के लिए सदियों से इन नुस्खे का प्रयोग किया जा रहा है। यह पकी हुई नाक से छुटकारा दिलाने में बहुत प्रभावी है। बस आपको गर्म सरसों के तेल की कुछ बूंदे नाक के पके हुए हिस्से पर डालनी है और मालिश करनी है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को साफ करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |