Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नाक का अल्सर या घाव होने का कारण आमतौर पर किसी तरह की चोट या फिर जलन के कारण हो सकती है। इसके अलावा नाक पर घाव बनने का कारण पुरानी एलर्जी, मुंहासे, या त्वचा की स्थिति जैसे फोड़ा या फुंसी हो सकता है।
आमतौर पर नाक में घाव की समस्या एलर्जी, सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और इंजरी आदि के कारण होती है। इसके अलावा नाक में फोड़ा-फुंसी होने पर भी आपको नाक में घाव का खतरा रहता है। इन स्थितियों में नाक में घाव जल्दी ठीक हो जाता है और दोबारा इसके होने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन कुछ लोगों में बार-बार नाक में घाव की समस्या नाक में अल्सर की वजह से हो सकती है। इस समस्या में घाव जल्दी ठीक नहीं होता है और इसके कारण मरीज को गंभीर परेशानियों से भी जूझना पड़ता है।
नाक में बार-बार घाव होने के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-
1. नाक में एलर्जी के कारण घाव होने का खतरा रहता है। एलर्जी की वजह से नाक में बार-बार खुजली की समस्या होती है और इसकी वजह से घाव हो सकता है।
2. नाक में फोड़ा-फुंसी आदि होने के कारण भी आपको बार घाव हो सकता है। नाक में बार-बार फोड़ा-फुंसी आदि होने के पीछे नाक में गंदगी और धूल मिट्टी आदि हो सकती है।
3. ब्लिस्टरिंग डिजीज (पेम्फिगस) के कारण भी नाक में बार-बार घाव हो सकता है। यह समस्या एक तरह की ऑटोइम्यून डिजीज है।
4. पिंपल्स के कारण भी नाक में घाव की समस्या हो सकता है। पिंपल्स भी बार-बार गंदगी और कई अन्य कारणों से होती है।
5. रिलैप्सिंग पॉलीकॉन्ड्राइटिस एक तरह की इंफ्लेमेटरी समस्या है इसकी वजह से भी नाक में बार-बार घाव हो सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |