healthplanet.net

Posted on

हमारे नाक का ज़्यादातर हिस्सा मांस का ही बना होता है. नाक के मांस की मांसपेशियाँ थोड़ी सख्त होती हैं ताकि नाक को एक निश्चित आकार दिया जा सके. आमतौर पर तो नाक बंद रहने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हमेशा एक या दोनों तरफ की नाक बंद रहने की वजह नाक के अंदर पोलिप्स का बनना भी हो सकता हैं. क्या है नेजल पोलिप नाक और साइनस की श्लेष्मा फूलकर रसौली की तरह बन जाती है जिसमें द्रव्य बढ़ने पर यह फूलने लगती है. ऐसा नाक के एक या दोनों तरफ हो सकता है, मुख्यत: पोलिप दो प्रकार के होते हैं.

एंट्रोकोनल नाक के पास चेहरे की हड्डी में स्थित मेक्सीलरी साइनस से उत्पन्न होकर यह रसौली नाक में आती है. यह आगे या पीछे दोनों तरफ बढ़ सकती है जिससे उस तरफ की नाक बंद रहने लगती है. बच्चों व युवाओं में यह एक तरफ ही होती है. एथमोइडल नाक के अंदर आंख के पास स्थित एथमोइड साइनस से उत्पन्न होकर अन्य साइनस में भी पनप सकते हैं जैसे कि नाक के ऊपर सिर में स्थित फ्रंटल साइनस, नाक के अंदरूनी भाग में दिमाग से सटा स्फेनोइड साइनस. ये सामान्यत: नाक के दोनों तरफ युवा अवस्था के बाद होते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info