Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नाक के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं? जानें इसके कारण, इलाज और बचाव के तरीके
नाक में कैंसर होने से नाक में दर्द और सूजन जैसे लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में नाक में दिखने वाले इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
कैंसर एक ऐसी समस्या है, किसी भी अंग की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती है। कैंसर शरीर के विभिन्न अंगों में हो सकती है। इन्हीं विभिन्न अंगों में नाक भी शामिल है। कई लोग नाक के कैंसर से अनजान होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि नाक में भी कैंसर हो सकती है। हमारे नाक में नसिका गुहा होती है, जिसके माध्यम से हवा गुजरकर हमारे फेफड़ों में प्रवेश करती हैं। यह मार्ग बलगम बनाने वाली कोशिकाओं से मिलकर बनी होती है। इसी वजह से हमारी नाक कभी भी पूरी तरह से नहीं सूखती है। धूम्रपान करने वालों को नाक का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। आइए जानते हैं नाक के कैंसर का लक्षण, कारण और बचाव क्या है?
कब होता है नाक का कैंसर ?
हीलिंग केयर सेंटर के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अंकुर गुप्ता का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को नाक का कैंसर तब होता है, जब नाक के अंदर बलगम बनाने वाली कोशिकाएं या नाक गुहा में कैंसर की कोशिकाएं असामान्य रूप से विकसित होने लगती हैं। नाक या साइनोनसाल कैंसर एक दुर्लभ स्थिति है। कई लोग नाक के कैंसर को साइनस का लक्षण समझकर नजरअदाज कर देते हैं। ऐसे में गंभीर स्थिति होने पर इस स्थिति का पता लगता है। इसलिए कभी भी नाक से जुड़ी समस्याओं में किसी तरह का लक्षण दिखे, तो उसे नजरअंदाज न करें। इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
नाक के कैंसर का लक्षण (Symptoms of Nose Cancer)
नाक में कैंसर के कई लक्षण हो सकते हैं। जैसे- नासिका में अवरुद्ध उत्पन्न होना, नाक बंद रहना, नाक में घुटन जैसा महसूस होना इत्यादि। इसके अलावा नाक के कैंसर के अन्य लक्षण हो सकते हैं। जैसे-
नाक में सूजन आना
मुंह खोलने में दिक्कत होना।
कान में गांठ या दर्द होना।
नाक से खून आना
थकान महसूस होना।
दांतों में ढीलापन होना।
गर्दन में गांठ होना।
दांत दर्द होना
दांतों का सुन्न होना।
आंखों में उभार
मुंह खोलने में परेशानी होना।
चेहरे और नाक में गठान होना इत्यादि।
नाक में कैंसर के कारण (Causes of Nose Cancer)
नाक का कैंसर काफी दुर्लभ स्थितियों में देखा जाता है। जैसे -
आयु बढ़ने के साथ नाक का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।
पुरुषों को महिलाओं की तुलना में नाक का कैंसर होने की संभावना काफी है।
केमिकल के संपर्क में आने की वजह से नाक का कैंसर होने की संभावना होती है।
धूम्रपान करने वालों को नाक का कैंसर होने की संभावना होती हैै।
वायुप्रदूषण के संपर्क में अधिक आने वालों को भी यह परेशानी हो सकती है
गले या सिर में रेडियोथेरेपी लेने वालों को यह परेशानी ज्यादा होती है।
नाक के कैंसर का उपचार ( Nose Cancer Treatments in Hindi)
नाक के कैंसर का उपचार कई तरीकों से किया जा सकता है। हालांकि, उपचार प्रक्रिया मरीज की स्थिति और गंभीरता पर निर्भर करती है। आइए जानते हैं नाक के कैंसर में उपचार करने के तरीके क्या है?
शल्य चिकित्सा - नाक में कैंसर होने पर डॉक्टर दो तरीकों से सर्जरी की सलाह दे सकते हैं। जिसमें ओपन सर्जरी और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी शामिक है।
विकिरण उपचार के माध्यम से भी नाक के कैंसर का इलाज किया जा सकता है।
गंभीर स्थितियों में कीमोथेरेपी भी अपनाई जा सकती है।
सहायक और देखभाल के तरीकों से भी मरीज के जीवन स्तर में सुधार करने की कोशिश की जाती है।
नाक के कैंसर से कैसे करें बचाव (How to Prevent Nose Cancer)
नाक का कैंसर से बचने के लिए तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से बचें।
अत्यधिक धूम्रपान का सेवन न करें।
डिब्बा बंद आहार से परहेज करें।
सोडियम युक्त मछली का सेवन करने से बचें।
कार्यक्षेत्रों में केमिकलयुक्त चीजों के इस्तेमाल से बचें।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
नाक का कैंसर एक गंभीर परेशानी है। इस स्थिति से बचने के लिए प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में नाक को बंद करके रखें। मास्क जरूर पहनें। अगर आपको पहले से ही नाक से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर से अपना नियमित चेकअप कराएं। ताकि नाक के कैंसर के जोखिमों का टाला जा सके।
| --------------------------- | --------------------------- |