healthplanet.net

Posted on

हमेशा नहाने के बाद ही खाना क्यों खाना चाहिए? जानें खाने के बाद नहाने के नुकसान

पहले की तुलना में हमारे खाने-पीने और लाइफस्टाइल के तरीकों में काफी बदलाव आया है। अब लोगों के काम करने, नहाने और खाने का समय तय नहीं होता है। अपने काम या दिनचर्या का मुताबिक हम खानपान रखते हैं और पूरी दिन की व्यस्तता के बाद जब लोगों समय मिलता है, तब वे नहाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे खाने-पीने और नहाने के लिए बीच सीधा संबंध होता है, जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसलिए कई बार हमारी दादी-नानी नहाकर खाने के लिए डांटती थीं या त्योहार के दिन नहाकर ही खाने को जरूर कहा जाता खा। रोज सुबह उठकर नहाने और फिर खाने से न केवल आपका मन पवित्र रहता है और काम में मन लगता है, बल्कि इससे कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। इससे शरीर अंदर से फिट और एक्टिव रहता है। आइए नहाने के बाद खाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नहाने के बाद खाना खाने के फायदे

1. पाचन तंत्र में सुधार

अच्छे पाचन तंत्र के लिए आपको नहाने के बाद ही खाना चाहिए। दरअसल खाना खाने के बाद आपका मेटाबॉल्जिम तेज हो जाता है और ब्लड फ्लो आपके पेट की ओर बढ़ सकता है। अगर आप खाना खाने के बाद नहाते हैं, तो इससे अचानक शरीर का तापमान कम हो जाता है, जिसकी वजह से आपका पाचन स्लो हो जाता है और पेट की गड़बड़ी शुरू हो जाती है।इसलिए, कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या को दूर रखने के लिए हमेशा नहाने के बाद खाना खाने का प्रयास करें। इससे शरीर में असंतुलन पैदा नहीं होता है, बल्कि आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।


2. मूड रिफ्रेश करे

अक्सर आपने देखा होगा कि जो लोग सुबह उठकर नहाते नहीं है और अपने दिन का काम शुरू कर देते हैं, उनका पूरा दिन आलस और तनावपूर्ण होता है। दरअसल नहाकर खाने से आपकी शरीर की सारी ऊर्जाएं अच्छे से काम कर पाती हैं और आप अंदर से फ्रेश महसूस करते हैं। वहीं बिना नहाए खाने से पूरे दिन आपकी परेशानी बनी रहती है। इन सभी कारणों से आप छोटे-मोटे काम को लेकर भी परेशान हो जाते हैं और गुस्सा अधिक आने लगता है।

3. बीमारियों से दूर रहते हैं

आमतौर पर आपने लोगों के ये कहते सुना होगा कि खाने से पहले हाथ अच्छे से साफ करना चाहिए ताकि सभी तरह के कीटाणु साफ हो जाएं। उसी तरह अगर आप नहाने के बाद खाना खाते हैं, तो इससे आपका शरीर पूरी तरह से साफ हो जाता है और आप खाना भी अच्छे से खाते हैं। नहाने से व्यक्ति तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करता है। इससे आपको शारीरिक और मानसिक शांति भी मिलती है।


खाना खाने के कितनी देर बाद तक नहीं नहाना चाहिए

खाने के बाद आपको कम से कम दो घंटे तक नहाना नहीं चाहिए। अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं, तो इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि खाना खाने के बाद शरीर में ब्लड फ्लो पेट की ओर बढ़ता है, जिससे शरीर के तापमान में परिवर्तन होता है। ऐसे में उस दौरान नहाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि नहाकर खाएं और अगर संभव न हो, तो खाना खाने के 2-3 घंटे बाद ही स्नान करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info