Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नहाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए-
हैवी खाना न खाएं
आयुर्वेद के अनुसार नहाने के तुरंत बाद खाना नहीं चाहिए। आपको नहाने के कम से कम 10 से 15 मिनट भोजन करना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि नहाने के बाद आप फिर भी खाना खा सकते हैं, लेकिन खाना खाने के बाद नहाना बिल्कुल नहीं चाहिए। इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नहाने के बाद आपको जंक फूड आदि लेने से बचना चाहिए।
बालों पर ड्रायर का इस्तेमाल न करना
बालों पर ड्रायर का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप बालों को सूखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे बंद कर दें। आपको अपने बालों को हमेशा प्राकृतिक तरीके से ही सूखाने चाहिए। इससे बालों में नमी बनी रहती है और बाल ड्राय या रूखे होने से बचते हैं। इसलिए बालों पर ड्रायर या हीट लगाने के बजाय नैचुरल तरीके से बालों को सुखाएं।
नहाने के बाद धूप में न निकलें
नहाने के तुरंत बाद धूप में निकलने से भी बचना चाहिए। इससे आपके शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। साथ ही इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ सकता है। अगर आप धूप में निकल भी रहे हैं, तो ओपन एरिया पर सनस्क्रीन जरूरी लगाकर रखें। इससे आपकी त्वचा धूप से सुरक्षित रहेगी और सन टैन से बचाव होगा।
त्वचा को तेजी से न रगड़ें
अकसर लोग नहाने के बाद त्वचा को सुखाने के लिए तौलिए से तेजी से रगड़ते हैं। लेकिन आपको त्वचा को तेजी से रगड़ने से बचना चाहिए। इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है, त्वचा पर रेडनेस हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |