Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नवजात बच्चे के रात में रोने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से मुख्य कारण शिशु का आपसे बात करने की कोशिश होता है। वह ऐसा आपका अपने ऊपर ध्यान केंद्रित करवाने और अपनी जरूरत को बताने के लिए करते हैं। शुरुआत में बच्चे के रोने के कारण की पहचान करना मुश्किल हो सकता है लेकिन जैसे-जैसे आप उसके साथ समय बिताएंगे आप उसके बारे में बेहतर ढंग से समझने लगेंगे और उसकी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
निम्न कुछ सामान्य कारण हैं जिनकी वजह से बच्चे रात के समय रोते हैं :
बच्चे का रात में रोना हो सकता है सामान्य प्रक्रिया (रूटीन साइकिल)
इस प्रकार का रोना शिशु का सामान्य स्वभाव होता है और यह भूख लगने या किसी अन्य असुविधा के कारण नहीं होता है। हो सकता है कि आपके शिशु को नींद, खाने या अत्यधिक जागने के कारण रोना आ रहा है।
भूख के कारण रात में रोना
आपके नवजात शिशु को हर कुछ घंटे बाद खाने की आवश्यकता होती है क्योंकि उसका पेट अभी बहुत छोटा है। ज्यादातर बच्चे रात में भूख के कारण रोते हैं।
गैस के कारण रोता है बच्चा
शिशु रात के समय यदि भूख की वजह से रोता है तो दूध मिलने पर वह चुप हो जाता है। हालांकि, कई बार शिशु दूध पीते समय अपने मुंह में हवा भर लेता है जिसके कारण उसके पेट में गैस जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। यह शिशु के लिए बेहद असुविधाजनक स्थिति हो सकती है जिसकी वजह से वह खाना खाने के बाद भी सो नहीं पाता है और रोने लगता है।
एलर्जी के कारण बच्चे का रात में रोना
बच्चे के रात में रोने का कारण जरूरी नहीं की भूख, नींद या अन्य सामान्य समस्याओं से जुड़ा हो। गाय का प्रोटीन भरा दूध बच्चे में एलर्जी का कारण हो सकता है। गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन के कारण होने वाली एलर्जी की वजह से शिशु तीन तरह से रोने का पैटर्न बनाते हैं – दिन में तीन घंटे से ज्यादा देर रोना, हफ्ते में तीन बार से ज्यादा रोना और तीन हफ्तों से ज्यादा रोना। शिशु गाय के दूध के प्रोटीन से एलर्जी होने पर इस प्रकार के पैटर्न में रोने लग सकता है।
बच्चे के रात में रोने के अन्य कारण–
डायपर बदलना
किसी जगह उंगली का फंसना
कमरे का तापमान अत्यधिक गर्म या ठंडा तो नहीं
बुखार (सर्दी या कान में संक्रमण होने पर शिशु रात के समय सामान्य से ज्यादा रोते हैं)
| --------------------------- | --------------------------- |