healthplanet.net

Posted on

नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाती है उड़द की दाल, जानें इसके 5 बड़े फायदे

उड़द की दाल शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाकर लोगों को अधिक एक्टिव बनाने में मदद करती है.
उड़द की दाल (Split Black Gram or Urad Dal) तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम (Nervous System) को मजबूत करती है और मस्तिष्

दालों (Pulses) को प्रोटीन (Protein) का पावर हाउस माना जाता है. जो लोग वेजिटेरियन होते हैं, वह अपने शरीर की प्रोटीन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक मात्रा में दालों का सेवन करते हैं. दाल कई तरह की होती हैं, जिसमें मूंग की दाल से लेकर उड़द की दाल शामिल है. आप भी कई तरह की दालों का सेवन करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि दालों में प्रोटीन के अलावा कौन कौन से पोषक तत्व मौजूद होते हैं. आइए आपको बताते हैं उड़द की दाल (Urad Dal or Split Black Gram) की विशेषताओं के बारे में. फूड एनडीटीवी की खबर के अनुसार उड़द दाल, जिसे स्प्लिट ब्लैक ग्राम के नाम में भी जाना जाता है, एशिया के दक्षिणी हिस्से में इस्तेमाल होने वाली मशहूर दालों में से एक है. इसके सेवन से आपको प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट सहित विटामिन बी, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं. गर्भवती महिलाओं के लिए भी इस दाल को बेहद फायदेमंद माना जाता है. आइए आपको बताते हैं कि उड़द की दाल खाने से आपको क्या फायदा हो सकता है.

पाचन में मददगार
उड़द की दाल में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं, जो पाचन में सुधार करते हैं. उड़द की दाल में शामिल डाइटरी फाइबर पेरिस्टाल्टिक गति को उत्तेजित करता है. अगर आप लूज मोशन, कब्ज, ऐंठन या सूजन से पीड़ित हैं, तो इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में उड़द की दाल को जरूर शामिल करें. इसके अलावा, उड़द की दाल पाइल्स में भी आराम देती है.

नर्वस सिस्टम को करे मजबूत
उड़द की दाल तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम को मजबूत करती है और मस्तिष्क को स्वस्थ बनाती है. इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे तंत्रिका संबंधी दुर्बलता, आंशिक पक्षाघात या पैरालिसिस, चेहरे का पक्षाघात और अन्य विकारों को ठीक करने के लिए विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए भी किया जाता है.

एनर्जी को करे बूस्ट
उड़द की दाल में आयरन कंटेंट काफी अधिक होता है, जिसके कारण यह शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाकर लोगों को अधिक एक्टिव बनाने में मदद करता है. आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है, जो शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेदार है. यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक है, जिनके शरीर में आयरन की कमी की अधिक संभावना होती है.

हड्डियां बनाएं मजबूत
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उड़द दाल का सेवन जरूर करना चाहिए. उड़द की दाल में मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं, जो बोन मिनरल डेंसिटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

दिल को रखे स्वस्थ
उड़द दाल फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है. यह शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह ब्लड फ्लो को सुधारता है, और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है. वहीं इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info