Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अतिरिक्त नमक सेवन करने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं-
नमक के चमत्कारी उपाय होते हैं, लेकिन अधिक सेवन करने से कई तरह के दुष्प्रभाव भी नजर आते हैं, जिनका जिक्र हम ऊपर कर ही चुके हैं। अब इन्हीं नुकसान के बारे में नीचे विस्तृत जानकारी दी गई है।
1. ऑस्टियोपोरोसिस – ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हड्डियों की कमजोरी की वजह से होती है। नमक का सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है। इसकी कमी से हड्डियों कमजोर होती जाती हैं, जिसके कारण ऑस्टियोपोरोसिस का सामना करना पड़ता है।
साथ ही ज्यादा नमक के सेवन से हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है और इस कारण से भी ऑस्टियोपोरोसिस का सामना करना पड़ सकता है। इसी वजह से भोजन में सोडियम की मात्रा संतुलित रहनी चाहिए।
2. किडनी की समस्याएं – माना जाता है कि नमक का अधिक सेवन करने से उच्च रक्तचाप होता है और इस अवस्था में कैल्शियम के अणु हड्डियों के मिनरल्स से निकलकर धीरे-धीरे किडनी में जमा हो जाते हैं। फिर समय के साथ ये अणु किडनी और मूत्रमार्ग में पथरी का कारण बन जाते हैं।
यही वजह है कि उच्च रक्तचाप से जूझ रहे लोग अक्सर क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) से पीड़ित रहते हैं। यह समस्या शरीर में अतिरिक्त सोडियम को कम न कर पाने के कारण होती है। सीकेडी और अन्य गुर्दे की बीमारियों को दूर करने के लिए दिन में 4 हजार मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करने के लिए कहा जाता है।
3. हृदय की समस्या – नमक की अधिक मात्रा लेने से उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ सकता है, जो हृदय रोग और धमनियों के लिए जोखिम उत्पन्न कर सकता है। अन्य शोधकर्ताओं ने पाया कि सोडियम का कम सेवन करने से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है।
जापान में हुए एक अध्ययन में भी पाया गया है कि नमक का कम सेवन उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक से होने वाली मृत्यु दर को कम कर सकता है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि अधिक नमक हृदय स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है।
4. पेट का कैंसर – ज्यादा नमक से पेट की त्वचा को नुकसान पहुंचता है और ये घावों का कारण बनता है, जिससे पेट का कैंसर हो सकता है। पेट में सोडियम की अधिक मात्रा गैस्ट्रिक म्यूकोसल कोशिकाओं में सूजन को बढ़ा सकती है। इससे गैस्ट्रिक कैंसर होने की आशंका भी बढ़ सकती है। ऐसे में नमक के गुण हानिकारक हो सकते हैं।
इसके अलावा, नमक हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (Helicobacter pylori) नामक बैक्टीरिया के साथ संक्रमण को भी बढ़ा सकता है, जाे पेट की त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इससे गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा भी बढ़ता है।
5. ब्लड प्रेशर – नमक के गुण के कारण भले ही निम्न ब्लड प्रेशर में मदद मिलती हो, लेकिन इससे हाई बीपी का खतरा रहता है। दरअसल, नमक में मौजूद सोडियम की अधिकता से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए ज्यादा नमक का सेवन नुकसानदायक होता है।
6. वजन – नमक के टोटके भले ही कितने क्यों न हों, लेकिन इसका एक दुष्प्रभाव वजन का बढ़ना भी है। एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि नमक में मौजूद सोडियम व्यक्ति के शरीर की ऊर्जा को जल्दी खत्म करता है, जिसके कारण व्यक्ति ज्यादा खाना खाता है। नतीजन इंसान का वजन बढ़ने लगता है और वो मोटापे का शिकार हो जाता है।
| --------------------------- | --------------------------- |