healthplanet.net

Posted on

विशेषज्ञों के अनुसार, आयोडीन का मुख्य सोर्स नमक है लेकिन जब आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयोडीन नहीं मिलता तो इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचने लगता है। नमक सोडियम क्लोराइड का भी सोर्स है और ये इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस रखता है। इसलिए सामान्य मात्रा में नमक का सेवन आपके लिए जरूरी है। अगर आप बहुत कम नमक खाते हैं तो इससे शरीर में इंसुलिन हार्मोन के संकेतों पर ठीक प्रतिक्रियाएं नहीं देतीं। इससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल : एक रिपोर्ट के अनुसार, कम नमक खाने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ जाता है। इसके साथ ही लोगों में रेनिन भी हो जाता है। यह सेहत के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। इससे कई तरह की बीमारी हो सकती है।

डायबिटीज : कम नमक खाने से आपके शरीर को सोडियम की मात्रा पर्याप्त नहीं मिल पाती है। इसकी वजह से डायबिटीज-2 होने की संभावना अधिक हो जाती है। इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

हाइपोथायरायडिज्म की समस्या भी होती

विशेषज्ञों के अनुसार, आयोडीन की कमी से थायरॉडय ग्रंथि भी ठीक तरह से काम नहीं करता, जिससे खतरा बढ़ जाता है। अगर आप बहुत कम नमक खाते हैं तो आपको हाइपोथायरायडिज्म की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।


दिमाग में सूजन

कम नमक खाने से आपके दिमाग में सूजन भी हो सकता है। दरअसल, कम नमक खाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। इससे ब्लड में सोडियम के लेवल कम होने से हाइपोनेट्रेमिया की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके लक्षण डिहाइड्रेशन की तरह होता है। जब यह स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है तो मरीज के दिमाग में सूजन हो जाता है। इसके साथ ही सिर दर्द भी होता है।

रोजाना कितना खाएं नमक

नमक सेहत के लिए कितना जरूरी है, इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। नमक ज्यादा व कम दोनों शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में सही जानकारी जरूरी है। नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसीन के अनुसार, हर रोज 2300 मिलीग्राम से कम नमक खाना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info