Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दौड़ने के बाद क्या खाना चाहिए-
दौड़ने से कैलोरी तो बर्न होती ही है साथ ही दौड़ने के बाद व्यक्ति पूरा थक भी जाता है. अतः दौड़ने के बाद वैसा ब्रेकफास्ट का जरूरत होता है जिससे दौड़ने में जो ऊर्जा खर्च हुयी उसे तुरंत वापस लाया जा सके. इस हिसाब से दौड़ने के बाद के ब्रेकफास्ट में वैसा खाद्य पदार्थ होना चाहिए जिसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा अधिक हो. इससे थकी हुयी मांसपेशियों को एनर्जी भी मिलती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है. दौड़ने के बाद के ब्रेकफास्ट में निम्न का प्रयोग किया जा सकता है:
चना, मूँगफली, सोयाबीन, बादाम व केला: - सुबह दौड़कर आने के बाद के ब्रेकफास्ट के लिए चना, मूँगफली, सोयाबीन, बादाम व केला का सेवन काफी अच्छा रहता है. इसके लिए रात में ही थोड़ा चना, थोड़ा मूँगफली, थोड़ा सोयाबीन व 4-5 बादाम के दाना को पानी में डालकर छोड़ देना चाहिए. फिर सुबह जब दौड़कर आयें तब इन्हें बर्तन से निकालकर फिर पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए. फिर इसे आराम से खूब चबा-चबाकर खाना चाहिए. इसके सेवन से अच्छी ताकत मिलती है. इन्हें खाने के बाद केले को दूध के साथ खाया जा सकता है. इस ब्रेकफास्ट से शरीर को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में मिल जाती है, जो कि दौड़ने के बाद जरूरी होता है.
केला: - केला में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है. केला खाने के बाद तुरंत ऊर्जा मिलती है. अतः दौड़ने के बाद के ब्रेकफास्ट में केला खाना उपयुक्त रहता है. रोज दौड़ने वाले के लिए तो दौड़ने के बाद केला का ब्रेकफास्ट एक जरूरत सी है. केला को अकेले खाने से बेहतर है कि इसका शेक या स्मूदी बनाकर ब्रेकफास्ट में खाया जाये. इसके लिए वसा रहित दूध और स्ट्राबेरीज का प्रयोग करना चाहिए.
सब्जियाँ: - सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन व मिनरल पाये जाते हैं जो शरीर को मजबूती देने के साथ ही शरीर के इम्यूनिटी को बढ़ाती है व मोटापा को घटाती है. दौड़ने के बाद के ब्रेकफास्ट में पालक, ब्रोकली, गाजर, खीरा, टमाटर इत्यादि सब्जी को ले सकते हैं.
फ्रूट सलाद: - फ्रूट सलाद खाने से शरीर को फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट मिलता है. अतः दौड़ने के बाद संतरे, रसभरी, सेब और अंगूर का फ्रूट सलाद खाना फायदेमंद रहता है. इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है व दिल की बीमारी भी नहीं होती है.
बादाम: - दौड़ने के बाद बादाम खाना भी अच्छा रहता है. बादाम से विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं तथा ये कई रोग को दूर रहते हैं. बादाम को कार्नफ्लेक्स या मिल्क शेक में पीसकर खाना अच्छा रहता है.
दही: - दही खाने से शरीर को अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन मिलता है जिससे मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं व शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है, जो वजन कम करने में मदद करता है. दही को फ्रूट सलाद में डाल कर खाया जा सकता है.
ओटमील: - ओटमील में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाये जाते हैं. इसलिए दौड़ने के बाद ओटमील खाना अच्छा रहता है. इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है. यह शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर भी निकालता है. इसे फ्रूट्स में मिलाकर भी खाया जा सकता है.
दलिया: - दलिया में कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है साथ ही यह हमारे शरीर में बहुत जल्द ही टूटे हुये कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करता है व हमारे शरीर में दोबारा से ऊर्जा उत्पन्न करता है. अतः दौड़ने के बाद दलिया खाना सही रहता है.
चिकन ब्रेस्ट: - चिकन ब्रेस्ट में लो कैलोरी रहती है तथा इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहेगा. अतः मांसाहारी हैं तो दौड़ने के बाद चिकन ब्रेस्ट भी खाया जा सकता है. इसे ब्राउन राइस के साथ खाया जा सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |