Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
देसी अंडा या सफ़ेद अंडा में अंतर, जानिये सर्दियों में किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद
अंडा (Egg) न केवल स्वाद में अच्छा लगता बल्कि सेहत के लिए भी इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं। अंडे भी दो प्रकार के होते हैं, एक होता है देसी अंडा (Brown egg) और एक होता है सफेद अंडा (White egg)। इन दोनों में ही कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। लेकिन इन दोनों में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके लिए लोग हमेशा असमंजस में रहते हैं। सफेद अंडा बाजार में काफी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसके परे देसी अंडा मिलना थोड़ा मुश्किल होता है और वो वाकई में देसी है कि नहीं ये भी जानना जरूरी होता है। आज इस लेख के जरिए हम आपको देसी अंडा और सफेद अंडा, दोनों में से सेहत (Health) के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है, इस बारे में आपको सही जानकारी देंगे।
देसी अंडा या सफ़ेद अंडा में अंतर Difference between brown egg and white egg
देसी अंडे में कैल्शियम और प्रोटीन (Calcium and protein) दोनों ही मौजूद होते हैं। दिखने में देसी अंडा भूरे रंग का होता है। देसी अंडे की तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है। देसी अंडे का पीला भाग (egg yolk) थोड़ा ज्यादा गहरे रंग का होने के साथ-साथ पौष्टिक भी ज्यादा होता है।
वहीं, सफेद अंडे में भी कैल्शियम और प्रोटीन दोनों की मात्रा पाई जाती है। लेकिन देसी अंडे के मुकाबले, ये थोड़ा कम पौष्टिक होता है। सफेद अंडे को पोल्ट्री फार्म में तैयार किया जाता है। जिसमें मुर्गियों को इंजेक्शन देकर कम समय में अंडा तैयार होता है।
बात करते हैं सफेद और देसी अंडे में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है। Let's talk about which one is more beneficial between white and desi eggs in hindi
देसी अंडे और सफेद अंडे दो अलग-अलग रंग के होते हैं, फैक्ट्री में बने अंडे सस्ते दामों पर उपलब्ध होते हैं। देसी अंडे ओमेगा 3 (omega 3), विटामिन ए (vitamin A), विटामिन ई और बीटा कैरोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत होता हैं। वहीं सफेद अंडे का प्रोडक्शन बहुत ज्यादा मात्रा में किया जाता है। क्योंकि मुर्गियों को इंजेक्शन देकर आसानी से और काफी कम समय में सफेद अंडे का प्रोडक्शन करवाया जा सकता है। इस कारण सफेद अंडे का प्रोडक्शन नेचुरल तरीके से नहीं हो पाता है। इंजेक्शन लगने के कारण ये सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी नहीं रह जाते हैं। इसलिए देसी अंडे का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। और ये कहा जा सकता है कि देसी अंडे सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी साबित होते हैं। देसी अंडा पूरी तरह नेचुरल प्रोसेस से होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |