Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दूसरे बच्चे को जन्म देने से पहले हर महिला मन में आते हैं ये 4 डर, जानिए क्यों होता है ऐसा
दूसरा बच्चा पैदा करते समय एक मां के मन में काफी तरह तरह के ख्याल आते हैं और वह डर भी जो उसे पहली बार देखने को मिले थे। आइए जानते हैं दूसरा बच्चा पैदा करते समय मां के मन में आने वाले 4 डर।
बच्चे का पालन-पोषण काफी मुश्किल हो सकता है। इसमें काफी सारी जिम्मेदारियां जुड़ी होती हैं। किसी भी कपल को कितने बच्चे करने हैं यह उनका व्यक्तिगत मामला होता है और सभी पर अलग अलग तरह से निर्भर करता है। चाहे पहली बार हो या दूसरी बार बच्चा पैदा करना और उसे बड़ा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। दूसरा बच्चा पैदा करते समय एक मां के मन में काफी तरह तरह के ख्याल आते हैं और वह डर भी जो उसे पहली बार देखने को मिले थे। आइए जानते हैं दूसरा बच्चा पैदा करते समय मां के मन में आने वाले 4 डर।
1. क्या मैं अपने दूसरे बच्चे को भी पहले जितना ही प्यार कर पाऊंगी?
पहला बच्चा पैदा होते समय मां बाप के लिए यह नया अनुभव होता है और उनकी सारी अटेंशन और सारा प्यार बच्चे की ओर चला जाता है लेकिन जब दूसरे बच्चे की बारी आती है तो मां इस बात को लेकर परेशान हो जाती है कि क्या मैं अपने दूसरे बच्चे को भी उतना ही प्यार कर पाऊंगी जितना पहले को किया है? उत्तर है, जी हां। आपके दिल में दोनों के लिए ही समान जगह बन जायेगी।
2. दो बच्चों को हैंडल करना काफी कठिन होगा?
दो बच्चों को एक साथ पालना काफी मुश्किल हो सकता है। पहले बच्चे की पढ़ाई और खेल कूद में ध्यान देना, दूसरे बच्चे के लिए रात में जागना और साथ ही घर और ऑफिस का काम करना एक मां के लिए काफी थकान भरा काम हो सकता है। इन्हें आपको अपने हिसाब से ही मैनेज करना होगा।
3. दोनों बच्चों के बीच का बॉन्ड
जब घर में छोटा बच्चा आता है तो पहले बच्चे को यह लगता है कि मां बाप दूसरे से ज्यादा प्यार करते हैं क्योंकि अब उसकी सारी अटेंशन और सारा प्यार बांटने लग जाता है। इस केस में पहला बच्चा दूसरे से जलने भी लगता है। यह चिंता भी आपको संभालनी होगी।
4. फाइनेंशियल सपोर्ट
इस बारे में बात काफी कम की जाती है लेकिन यह भी एक चिंता का विषय होता है। जब घर में दो बच्चे हो जाते हैं तो मां बाप को अधिक फाइनेंस की जरूरत होती है। पहले बच्चे की पढ़ाई लिखाई के साथ ही दूसरे बच्चे के डायपर, कपड़ों का खर्च बढ़ जाता है जो मिडल क्लास लोगों के लिए काफी तकलीफ और मुश्किल भरा समय हो सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |