healthplanet.net

Posted on

दूध रोटी खाने से शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे, बढ़ेगा वजन; कमजोरी होगी दूर

Health Tips: भोजन की बात होती है तो सबसे पहले रोटी की याद आती है. वहीं अगर किसी पौष्टिक आहार की बात की जाए तो सबसे पहले दिमाग दूध आता है. ये दोनों ही अपने आप में सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं. आपने कई बार रोटी दूध खाया होगा. ये खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी तो लगता ही है लेकिन सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है. आज हम आपको बताएंगे कि रोटी दूध खाना आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

खत्म होगी पेट की समस्या
आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोगों को पेट की समस्याएं हो रही हैं. जिन लोगों को कब्ज़, अपच और गैस जैसी समस्या है उनके लिए दूध रोटी का सेवन इनसे छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित हो सकता है. पेट को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना दूध रोटी खा सकते हैं. रात में दूध रोटी खाने से डायरिया, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

थकान होती है दूर
आपको अगर अक्सर कमजोरी या थकान महसूस होती हैं तो आप दूध रोटी का सेवन कर सकते हैं. शरीर में कमजोरी महसूस होने का कारण पोषक तत्वों की कमी होती है. दूध और रोटी दोनों में भरपूर मात्रा में न्यूट्रियंट्स पाए जाते हैं. रोज रात में दूध रोटी का सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर हो जाएगी.

वजन बढ़ाने में मददगार 
जिन लोगों को अपना वजन बढ़ाना हैं वो ज्यादातर रात में सोने से पहले दूध पीते हैं. आप भी अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दूध में रोटी मिलाकर खा सकते हैं. ऐसा करने से आपको वजन बढ़ाने में आसानी होगी. दूध रोटी खाने से बहुत तेजी से आपका वजन बढ़ने लगेगा. असल में दूध रोटी में अच्छी मात्रा में कैलोरी, फैट और कार्ब्स होत हैं जिससे वजन बढ़ने में मदद मिलती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info