healthplanet.net

Posted on

क्या आपको दूध से कब्ज होती है? तो आज से दूध में मिला कर पिएं ये 5 चीजें

Can milk lead to constipation: दूध से बहुत से लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर आप दूध पीने के तरीके में थोड़ा बदलाव करें तो इस समस्या से बच सकते हैं।

दूध से कब्ज क्यों होती है-Why Does Milk Cause Constipation?
कई लोग दूध से कब्ज (can milk lead to constipation) बनने की शिकायत करते हैं। उनका कहना होता है कि दूध पीने के बाद उन्हें कई बार बदहजमी हो जाती या फिर लंबे समय तक रहने वाली कब्ज होती है। लेकिन आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल, दूध से कब्ज होने के पीछे सबसे बड़ा कारण है इसका लैक्रटोज (Lactose), जो कि आसानी से नहीं पचता है। इससे मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है और बॉवेल मूवमेंट खराब होने लगता है, जिससे कब्ज की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप दूध में कुछ चीजों को मिला कर पिएं तो, ये कब्ज की समस्या दूर कर सकती है।

1. दूध में घी मिलाने के फायदे-Milk With Ghee Benefits

दूध में घी मिला कर पीने से आप कब्ज से बच सकते हैं। दरअसल, गर्म दूध के गिलास में एक चम्मच घी मिलाने से पाचन और मेटाबोलिज्म में सुधार होता है। दूध और घी में मौजूद एंजाइम पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए भोजन को तोड़ने में मदद करते हैं। इससे बॉवेल मूवमेंट सही हो जाता है और फिर मल मुलायम रहता है जिससे आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।

2. दूध में डालकर पिएं ईसबगोल-How To Take Isabgol For Constipation With Milk

इसबगोल में मौजूद अघुलनशील फाइबर मल को नरम करता है, जिससे आंत की गति में सुधार होता है। एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच ईसबगोल मिलाएं और कुछ हफ्तों तक हर रात सोने से पहले इसका सेवन करें। इससे आपको दूध के कारण कब्ज की समस्या नहीं होगी साथ ही ये पुराने कब्ज की समस्यो को भी दूर करने में मदद करेगा। साथ ही आपका शरीर भी डिटॉक्स होता रहेगा।


3. त्रिफला चूर्ण और दूध-Triphala With Milk Benefits

दूध के साथ त्रिफला एक बहुत ही फायदेमंद कॉम्बिनेशन है क्योंकि त्रिफला में लैक्सटेसिव गुण होता है यानी कि कि मल को मुलायम बनाता है। अगर आपको दूध के कारण कब्ज की समस्या हो रही है तो आपको त्रिफला चूर्ण को दूध में मिला कर लेना चाहिए। साथ ये पाचन में सुधार करने और कब्ज से राहत देने में मदद करते हैं। तो, दूध लें और आधा चम्मच त्रिफला मिला कर इसे लें।

4. मुनक्का दूध के फायदे-Munakka With Milk Benefits

दूध में मुनक्का उबाल कर इस दूध को पीने से आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। दरअसल, मुनक्का और दूध एक फाइबर की तरह काम करते हैं और मेटाबोलिज्म तेज करते हैं। इसके अलावा ये मल को मुलायम बनाते हैं और बॉवेल मूवमेंट को सही करते हैं। इस तरह ये दोनों मिलकर कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। तो, दूध से कब्ज बनने की परेशानी होती है तो मुनक्के को दूध में उबाल कर लें।

5. चिया सीड्स को दूध में मिलाकर पीने के फायदे-Chia Seeds With Milk Benefits

चिया सीड्स को दूध में मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस दूध में विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड और शरीर के लिए जरूरी खनिज होते हैं। लेकिन खास बात ये है कि चिया सीड्स दूध के कार्बोहाइड्रेट को पचने और शुगर में रूपांतरण में भी सहायता करता है। इससे दूध आसानी से पच तो जाता ही साथ ही ये हाई फाइबर वाला दूध आपको कब्ज की समस्या से बचने में मदद करता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info