Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शिशु को कराती हैं स्तनपान? तो जानिए खुद दिन में कितना पानी पीना है जरूरी
क्या आप अपने शिशु को स्तनपान कराती हैं? अगर हां, तो जानिएं आपको दिन में कितना पानी पीने की है जरूरत
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपने डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। स्तनपान कराने से शरीर काफी कमजोर हो जाता है, ऐसे में शरीर को महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की जरूरत होती है। एक्सपर्ट की माने तो स्तनपान कराने वाली महिलाएं 1 दिन में अपने शिशु को 750 मिलीग्राम दूध पिलाती हैं। ऐसे में शरीर को पर्याप्त रूप से हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप शरीर को हाइड्रेट नहीं रखेंगे, तो दूध बनना कम हो जाएगा। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरूरी होता है। पानी पीने की क्षमता अलग-अलग लोगों में अलग-अलग होती है। अगर हमें यह पता चल जाए कि औसतन कितना पानी पीना जरूरी है, तो हमारा शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहेगा। चलिए एक्सपर्च से जानते हैं कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए।
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कितना पानी पीना चाहिए?
एक्सपर्ट की माने तो स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दिन में कम से कम 11.5 गिलास पानी पीना चाहिए। शिशु को दूध पिलाने के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत ही जरूरी होता है। शिशु एवं महिला विशेषज्ञ डॉ. ममता साहू का कहना स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्तनपान कराने से पहले और स्तनपान कराने के बाद कम के कम 1 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे महिला का शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही स्तन से दूध पर्याप्त मात्रा में निकलती है, जिससे शिशु को दूध पीने में परेशानी नहीं होती है।
बॉडी डिहाइड्रेशन का कैसे लगाएं पता?
यूरीन का रंग पीला होने पर समझ जाएं कि आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है।
इसके अलावा बार-बार लगा सूखना भी शरीर में पानी की कमी की निशानी है।
आंखों की चमक पर असर
स्किन का रुखापन
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए क्या करें?
हमेशा एक पानी के बोतल को अपने पास रखें।
दिन में कम से कम 11 गिलास पानी पिएं।
अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।
खीरा, नींबू, तुलसी और संतरे का सेवन जरूर करें, इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
अधिक से अधिक सब्जियों और फलों का सेवन करें।
कम पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के शरीर में पानी की कमी होना हानिकारक हो सकता है।
इसकी वजह से होंठ फटने और स्किन रुखा हो सकता है।
सोचने समझने की शक्ति पर बुरा असर पड़ सकता है।
मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।
कभी-कभी शरीर में पानी की कमी के कारण चक्कर आने की शिकायत हो जाती है।
एकाग्रता में कमी
भूख और प्यास नहीं लगती है।
जल्दी थकान महूस होने लगता है।
शरीर में पानी की कमी ज्यादा हो जाए तो गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह स्थिति स्तनपान करवाने वाली महिला और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |