healthplanet.net

Posted on


हृदय रोगों से बचाव के लिए जानिए क्या खाएं-

आप हृदय रोगों से पीड़ित हैं या इससे बचाव करना चाहते हैं, दोनों ही स्थितियों में आहार की गुणवत्ता और सही चयन की विशेष भूमिका होती है। कुछ चीजों का सेवन आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

फल और सब्जियां: ताजे फल और सब्जियां खाने की आदत बनाएं। दिन में कम से कम दो फलों को आहार का हिस्सा जरूर बनाएं।
आहार में कैलोरी, वसा और सोडियम वाली चीजों की मात्रा कम रखें। ये हृदय की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
डिब्बाबंद चीजों के सेवन से बचें। फाइबर, प्रोटीन वाली चीजों को आहार का हिस्सा बनाएं।
नट्स को दैनिक आहार में जरूर शामिल करें, विशेषकर मूंगफली-अखरोट जैसे नट्स को हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है।

हृदय रोगों से बचे रहने के लिए किन चीजों से करें परहेज-

हृदय स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि आहार चयन में क्या खाने से ज्यादा आवश्यक है यह जानना कि क्या न खाएं? कुछ चीजों का सेवन हृदय से संबंधित समस्याओं के जोखिम को बढ़ाने वाला हो सकता है।

उच्च वसा और अधिक सोडियम वाले खाद्य पदार्थों से बचें। ये हृदय के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं।
जंक फूड, आलू के चिप्स, कुकीज, और आइसक्रीम का सेवन बहुत कम करें।
शराब-धूम्रपान के सेवन की आदत भी हृदय के लिए समस्याओं का कारण बन सकती है, इससे परहेज करें।
ट्रांस फैट वाली चीजें हृदय के लिए समस्याओं का कारण बन सकती हैं, इनसे बचाव करें।



solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info