healthplanet.net

Posted on

इन कुछ लक्षणों से तुरंत हो जाएं सावधान, हार्ट फेल्योर की हो सकती है निशानियां
जैसे ही शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हार्ट फेल की संकेत हो सकते हैं. आईए जानते हैं कि आखिर कौन से लक्षणों से पहचानें और सावधान हो जाएं

आजकल दिल की बीमारी, दिल कमजोर हो रहा है, हार्ट अटैक या फिर हार्ट फेल (Heart Failure) जैसी घटनाएं बहुत सामने आ रही हैं लेकिन हार्ट फेल रातों रात नहीं होता. इसके संकेत पहले से ही मिलते हैं बस हम उसे नजरअंदाज करते रहते हैं. हार्ट फेल को लेकर लोगों में डर भी है और मन में कई तरह के सवाल भी हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह हार्ट फेल्यर होता क्या है और कैसे पहले से ही इसके बारे में सचेत (Warning sign of Heart Fail) हुआ जाए.

जब दिल एकदम स्वस्थ होता है तो खून भी हर हिस्से में पहुंचता है, कभी भी अगर खून कहीं रूक जाता है और दिल तक नहीं पहुंचता तब दिक्कत आती है.

क्या है हार्ट फेल्यर का कारण (Causes of Heart Failure)

डॉक्टर के हिसाब से हार्ट फेल होने के कई कारण होते हैं जिसमें हाई ब्लड प्रेशर शामिल है. कई कारण ऐसे हैं जिन्हें हम बहुत ही आम समझते हैं लेकिन समझ नहीं पाते. BP इसका बहुत बड़ा कारण है, अगर आपका बीपी ऊपर नीचे करता रहता है, अगर बीपी हाई हो जाता है तो फिर हार्ट फेल का खतरा बढ़ जाता है. आईए जानते हैं किन लक्षणों से समझें

जब दिल ब्लड पंपिंग नहीं कर पाता है, तो यह शरीर के निचले हिस्सों से उपयोग किए गए ब्लड को वापस लाने में विफल हो जाता है. इससे पैरों, टखनों, पेट और जांघों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है जिससे सूजन हो जाती है.

थकान (Sign of Heart Failure)

जब आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस हो. इस स्थिति वाले लोगों के लिए थकावट और थकान की सामान्य भावना बनी रह सकती है.यह शरीर की एनर्जी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑक्सीजन युक्त ब्लड पंपिंग नहीं हो पाती है.

सांस लेने में तकलीफ

अगर हार्ट में ठीक से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा है तब भी यह समस्या हो सकती है.

दिल की धड़कनें अचानक से बढ़ जाना
गर्दन की नसों में उभार आना
लगातार खांसी रहना
पेट में सूजन आना
सांस लेने में समस्या होना
भूख ना लगना

इन संकेतों से पहचानें कि आपको हार्ट फेल हो सकता है, इसलिए पहले ही सावधान हो जाएं

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info