Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
भोजन के बाद बढ़ जाती है आपके दिल की धड़कन? इस गंभीर बीमारी का खतरा
अगर खाना खाने के बाद आपके भी दिल की धड़कन तेज हो जाती है तो थोड़ा सतर्क हो जाइए. क्योंकि यह खतरे की घंटी है. दरअसल, इसका ये मतलब है कि आपका दिल फिट नहीं है. ये अटैक आने से पहले की भी निशानी होती है. जाने- ऐसा क्यों होता है.
बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते ज्यादातर लोगों को कई बीमारियां घेर लेती हैं. इसमें डायबिटीज से लेकर हार्ट संबंधित बीमारियां भी शामिल हैं. कई लोग मानते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आपकी हार्ट की धड़कन तेज हो जाए तो ये गंभीर चिंता का विषय है.
धड़कन तेज होने पर तेजी से काम करता है हार्ट
धड़कन का तेज गति से चलाना आपको महसूस कराता है कि आपका हार्ट बहुत तेजी गति से काम कर रहा है. इस दौरान आपके सीने, गले और गर्दन में हो रहे बदलाव से भी महसूस किया जा सकता है. यानी अगर खाना खाने के बाद आपकी भी धड़कन तेज हो जाती है तो आपको थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है.
इन कारणों से होती है हार्ट की धड़कन तेज
कई बार जब आप आपने खाने में बहुत ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना खाते हैं तो आपकी दिल की धड़कन तेज हो जाती है. इसके अलावा आपको हार्ट संबंधित कोई समस्या पहले से हो या फिर आप बहुत अधिक कैफीन, निकोटीन या अल्कोहल का सेवन करते है, तो इस कारण भी खाना खाने के बाद आपकी हार्ट की धड़कन तेज हो सकती है.
धड़कन तेज होने पर महसूस होंगे ये बदलाव
यही वजह है कि इस दौरान आपको सांस लेने में समस्या, चक्कर आना, छाती में दर्द और बेहोशी जैसी दिक्कतें आ सकती हैं. इसके लिए आपको बिना समय गवाएं अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और जरूरी जांच करवानी चाहिए.
दिल की धड़कन तेज होने पर हो सकती है ये दिक्कतें
दिल की धड़कन तेज होने पर आपको दिल कौ दौरा पड़ने के साथ-साथ कई दिक्कत हो सकती हैं. इसमें हर्ट धमनियों से संबंधित रोग, दिल की धड़कन रुकना, हार्ट वाल्व की समस्या और हार्ट मांसपेशियों की समस्याएं शामिल हैं.
इन तरीकों से करें उपाय
- अगर खाना खाने के बाद आपके हार्ट की धड़कन तेज हो जाती है, तो आपको अपना खानपान बदलना होगा. आपको अपने खाने में अधिक मात्रा में साबुत अनाज, हरी सब्जियां और फलों को शामिल करना चाहिए.
- इसके अलावा खाने में तेल की मात्रा का बेहद कम करना होगा और हो सके तो रोज दिन या दो-चार दिन में अलग-अलग तेल का इस्तेमाल करना चाहिए.
- खाने में नमक, मीठा और फैट की मात्रा का सेवन बेहद कम मात्रा में करना चाहिए.
| --------------------------- | --------------------------- |