healthplanet.net

Posted on

दिमाग में दिनभर चलते रहते हैं निगेटिव थॉट्स? इन्हें रोकने के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स :-

1. मेडिटेशन करें

मेडिटेशन करने से आप निगेटिव थॉट्स से खुद को दूर रख सकते हैं, तनावमुक्त रह सकते हैं। अपने लिए आधे घंटे का समय निकालकर मेडिटेशन और योग करें। मेडिटेशन करने के लिए शांत वातावरण का चयन करें। आप नियमित रूप से रोजाना सुबह 10 मिनट की वॉक भी कर सकते हैं।

2. नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाएं

आपके आसपास कई लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा नकारात्मक सोच रखते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहने से आपकी सोच भी निगेटिव हो सकती है। हमेशा पॉजिटिव सोच रखने वाले और खुश रहने वाले व्यक्ति से ही दोस्ती करें। आप किन लोगों के साथ रहते हैं, इसका आपके जीवन में बहुत असर पड़ता है।

3. किताबें पढ़ने की आदत डालें

किताबें इंसान की बेहतर दोस्त होती हैं। अपनी सोच को पॉजिटिव रखने के लिए आप रोजाना कोई अच्छी किताब पढ़ सकते हैं। किताब पढ़ने से आप तनाव से दूर रहते हैं और आपके दिमाग में अच्छे विचार आते हैं। किताबें पढ़ने के साथ ही आप अपने मन के विचारों को लिखने के लिए एक डायरी भी बना सकते हैं। इस डायरी में आप अपने पूरी दिनचर्या को शब्दों में उतार सकते हैं। साथ ही पॉजिटिव कोट्स पढ़ने की आदत भी डालें।

4. ध्यान भटकाएं

जब कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आएं तो ऐसे में आप अपना ध्यान भटकाने की कोशिश करें। इसके लिए आप म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। अगर आपके आसपास छोटे बच्चे हैं तो उनके साथ खेलें। थोड़ी देर के लिए आप जो काम कर रहे हों उसे छोड़ दें और किसी दूसरे काम को करना शुरू कर दें.

5. हॉबी को टाइम दें

अपनी बिजी लाइफ के कारण अक्सर लोग अपने पसंदीदा काम नहीं कर पाते हैं। लेकिन जब कभी आपके मन में बुरे ख्याल आने लगें तब आपको अपनी हॉबी को टाइम देना चाहिए। इस तरह आप खुद को व्यस्त रख सकते हैं। सिंगिंग, डांसिंग, कुकिंग या फिर पेंटिंग आपको जो भी पसंद हो आप वो कर सकते हैं। इससे आपका खराब मूड ठीक होगा।

6. आगे के बारे में न सोचें

कई बार लोग भविष्य के बारे में सोच-सोचकर अपने आज को बिगाड़ देते हैं। वे आने वाले कल को लेकर इतने ज्यादा चिंतित रहते हैं कि वे आज में जीना ही भूल जाते हैं और भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं। खुश रहने के लिए, आज को जिएं। कल की चिंता करें, लेकिन आज को बर्बाद किए बिना।

7. फैमिली को टाइम देना है जरूरी

आजकल अपनी बिजी लाइफ के चलते लोग अपनी फैमिली को टाइम नहीं दे पाते। लेकिन जब आप अपने परिवार के साथ होते हैं तो आप खुश रहते हैं और सभी चिंता-परेशानी आपसे दूर रहती हैं। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करें।

निगेटिव थॉट्स से बचने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। इस तरह आप खुद को पॉजिटिव रख सकते हैं। कोशिश करें कि आप हंसते-मुस्कुराते और खुश रहें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info