Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सिर में गैस चढ़ने से हो सकती हैं ये 6 तरह की दिक्कत
खराब खान-पान, समय से भोजन न करना, इनएक्टिव लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं (Stomach Problems) का सामना करना पड़ सकता है। इसमें गैस, कब्ज और अपच की समस्या होना सबसे आम होता है। गैस की वजह से अकसर लोगों को पेट दर्द, पेट में ऐंठन आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई बार गैस सिर में भी चढ़ जाती है। इसकी वजह से अकसर लोगों को तेज सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। जब सिर में गैस चढ़ती है, तो आपको कुछ अन्य समस्याओं से भी परेशान होना पड़ सकता है।
1. एसिड रिफ्लक्स
सिर में गैस बनने पर आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। एसिड रिफ्लक्स एक सामान्य स्थिति है। इसमें सीने के निचले हिस्से में जलन और दर्द महसूस हो सकता है। इसे आम भाषा में हार्टबर्न भी कहा जाता है। एसिड रिफ्लक्स तब होता है, जब पेट का एसिड भोजन नली में वापस चला जाता है।
2. अपच
जब सिर में गैस चढ़ती है, तो आपको अपच का भी सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में खाया हुआ भोजन सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इसकी वजह से भूख जल्दी से नहीं लगती है। पेट हमेशा भरा-भरा महसूस होता है।
3. पेट में दर्द
अगर सिर दर्द के साथ ही पेट में भी दर्द हो, तो समझ जाइए कि गैस बनना इसका मुख्य कारण हो सकता है। सिर में गैस चढ़ने पर आपको पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
4. ब्लोटिंग-
ब्लोटिंग भी सिर में गैस चढ़ने का एक लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में आपको पेट में सूजन महसूस हो सकती है। या फिर पेट फूला हुआ लग सकता है। यह समस्या अधिकतर लोगों में खाना खाने के बाद देखने को मिलती है। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
5. कब्ज
गैस बनने की वजह से आपको कब्ज का भी सामना करना पड़ सकता है। जब सिर में गैस चढ़ती है, तो आप कब्ज महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति में आपको पेट साफ करने में दिक्कत महसूस हो सकती है। साथ ही पेट में दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय तक गैस और कब्ज रहना बवासीर का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं कुछ लोगों को डायरिया से भी परेशान होना पड़ सकता है।
6. मतली और उल्टी
जब सिर में गैस चढ़ती है, तो आपको मतली और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। उल्टी और जी मिचलाना गैस बनने के आम लक्षण माने जाते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |