Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
टेंशन फ्री कैसे रहे
आज कल जिसे देखो वो किसी न किसी tension में है फिर वो चाहे जॉब या बिज़नेस से जुडी tension हो, अपने वर्तमान (Present) या भविष्य (Future) को लेकर कोई tension हो, पैसों से जुडी कोई tension हो याफिर लाइफ के अन्य चीज़ों से जुडी कोई tension हो|
लेकिन सवाल ये है की इन सब से छुटकारा पाकर हम एक tension free लाइफ कैसे जी सकते है? देखने में तो ये बहुत मुश्किल सा लगता है लेकिन अगर आप इस आर्टिकल में दिए गए बातों को अच्छे से समझकर उन्हें फॉलो करोगे तो आप काफी हद तक अपनी tension को खत्म कर सकते हो|
1) इन चीज़ों को याद रखो:
अपने डेली रूटीन में मैडिटेशन, एक्सरसाइज और योगा को शामिल करो, अच्छी डाइट लो, अच्छी नींद लो, किसी भी चीज़ का ज्यादा तनाव मत लो, खुद का ख्याल रखो, खुद के लिए और परिवार के लिए समय निकालो| इसके अलावा किसी के ऊपर निर्भर (Depend) मत रहो और किसीसे ज्यादा उम्मीद मत रखो| यकीन मानो अगर आप इन चीज़ों को फॉलो करने लगोगे तो अपने आप ही tension free महसूस करोगे|
2) नेगेटिविटी से दूर रहो:
जो लोग आप को डिमोटिवेट करते है, आप को सपोर्ट नहीं करते है और आप को अंदर से नेगेटिव फील कराते है उन लोगों से खुद को दूर रखो| इसके अलावा कुछ नेगेटिव चीज़ों से भी खुद को दूर रखो जैसे की न्यूज़ चैनल, टीवी सीरियल और हद से ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल इन सब वजह से हम परेशान हो जाते है, खुद को दूसरों से compare करने लगते है, हमारी सोच नेगेटिव बन जाती है और इन सब चीज़ों की वजह से हम tension में आ जाते है| इसलिए अगर tension free रहना है तो इन सब नेगेटिव चीज़ों से खुद को दूर रखो और अपने लाइफ की पॉजिटिव चीज़ों पर फोकस करो|
3) योजना (Planning) करो:
अपने करियर में कैसे आगे बढ़ना है, लाइफ में कौन कौनसे लक्ष्य (Goals) को हासिल करना है और आप को लाइफ में आने वाले पांच या दस सालों में कौन कौन सी ज़रूरी चीज़ें करनी है इन सब के बारे में आप को प्लानिंग करनी है और उस हिसाब से अपनी लाइफ को जीना है|
इसके अलावा आपके पास एक बैकअप प्लान भी होना ज़रूरी है क्योंकि अगर कोई चीज़ आपके हिसाब से नहीं हो पायी या फिर आपका कोई Goal आप Achieve नहीं कर पाए तो उस Situation में आपके पास दूसरा प्लान भी होना चाहिए| तो जब आप को ये क्लियर होगा की लाइफ में आप को करना क्या है तो आप लाइफ में कभी Confuse नहीं होंगे, आप को जीने का सही Direction मिल जाएगा और आप अपनी लाइफ में Tension Free रहोगे|
4) सही से एक्शन लो:
लोग अपने आलस्य के कारण, टालमटोल के कारण और अपने Comfort Zone के कारण अपने लाइफ के goal को Achieve नहीं कर पातें और बाद में जाकर वो पछताते है और अपने करियर या Goal के बारे में सोचकर और अपने आने वाले भविष्य के बारे में सोचकर Tension में आ जाते है| इसलिए प्लानिंग के साथ एक्शन भी लेना ज़रूरी है ताकि आप अपने लाइफ में Tension free रह सको|
5) माइंड को क्लियर रखो:
अपने लाइफ से जुडी ज़रूरी चीज़ों पर और अपने Growth पर फोकस रखो और जो चीज़ें आपके लाइफ में कोई Importance नहीं रखती, जिन चीज़ों की वजह से आपका वक़्त और एनर्जी जाया होती है उन चीज़ों पर फोकस मत करो इससे आपका माइंड क्लियर और Tension free रहेगा|
6) Solution ढूंढो:
लाइफ में जब मुश्किलें आती है तब हम tension में आ जाते है लेकिन लाइफ में चाहे कितनी भी ख़राब परिस्थति क्यों न आये पर उस वक़्त धैर्य के साथ काम लो, खुद को शांत रखो; हो सके तो अपने किसी करीबी इंसान से, परिवार वालों से याफिर किसी एक्सपर्ट की सलाह लो और Problem की बजाय Solution पर फोकस करो और उस परिस्थिति से बाहर निकलने के बारे में सोचो और एक पॉजिटिव ऐटिटूड के साथ लाइफ में आगे बढ़ो|
7) समय का सही से इस्तेमाल करो:
अपना ज्यादातर समय उन्हीं चीज़ों में लगाओ जो आप को लाइफ में आगे बढ़ने में मदद करें और जिन चीज़ों की वजह से आपका समय सिर्फ बर्बाद हो रहा है उन चीज़ों पर आप रोक लगाओ इससे ज़रूरी चीज़ों को आप वक़्त पूरा कर पाओगे और Tension Free रह पाओगे|
8) पैसों का सही से इस्तेमाल करो:
सिर्फ दिखावे के चक्कर में आकर घर, गाडी, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या फिर महंगे कपडे खरीद लेना, बिना सोचे समझे बैंक से कर्जा लेना इन सब चीज़ों से हमारे ऊपर वित्तीय दबाव (Financial Pressure) आता है और पैसों को लेकर हमारी tension बढ़ती है| इसलिए अगर tension free रहना है तो अपने पैसों को सिर्फ ज़रूरी चीज़ों पर खर्च करो और अपने फिजूल के खर्चों पर रोक लगाओ|
| --------------------------- | --------------------------- |