Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. वॉक करें
वॉक भी एक तरह की एक्सरसाइज ही है। इससे भी आप फिजिकली एक्टिव रह सकते हैं। इसलिए खाना खाने के बाद वॉक करने की सलाह हमेशा दी जाती है। खाना खाने के बाद वॉक करने से भोजन पचाने में आसानी होती है। पाचन तंत्र पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है। खाने के बाद वॉक करने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है। आप खाना खाने के बाद 15-20 मिनट वॉक कर सकते हैं।
2. एडमिंटाइन पोज
खाना खाने के बाद आप एडमिंटाइन पोज में भी बैठ सकते हैं। एडमिंटाइन पोज में बैठने से खाना आसानी से डायजेस्ट हो जाता है। इस खाना खाने के बाद सबसे अच्छे व्यायाम में से एक माना गया है। एडमिंटाइन पोज ऊपरी शरीर और पेट की मांसपेशियों को खींचता है, श्वांस को आराम देता है। यह एक्सरसाइज पोज भोजन को पचाने में बढ़ावा देता है।
इस पोज में बैठने के लिए सबसे पहले आप पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। इसके बाद घुटनों से अपने पैरों को मोड़कर पीछे की तरफ ले जाएं। इस दौरान आपके पैर, हिप्स के नीचे रहेंगे। अपनी पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। अब हाथों को घुटनों पर रखें, गहरी सांस लें। इस एक्सरसाइज पोज में 10-15 मिनट तक बैठे रहें।
3. कोर एक्सरसाइज
वैसे तो खाना खाने के बाद एक्सरसाइज न करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको खाने के बाद पेट फूलने की दिक्कत, पेट में दर्द महसूस होता है तो एक्सपर्ट की राय पर कोर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, मल त्याग को आसान बनाने में भी मदद होती है।
4. सुखासन
सुखासन में बैठकर भी आप खाने को डायजेस्ट कर सकते हैं। लेकिन खाने के बाद 5-10 मिनट तक ही सुखासन में बैठना चाहिए। इसके बाद वॉक करना चाहिए। इससे आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। साथ ही आप एक्टिव रहेंगे और पेट की बीमारियां दूर रहेंगी।
खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी बैठना या लेटना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और वह जल्दी खराब होने लगता है। खाना खाने के बाद इसे डायजेस्ट करने के लिए आपको कुछ लाइट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे पाचन तंत्र हमेशा दुरुस्त बना रहता है। आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। खाने के बाद कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |